आगरा में कस्बा फतेहाबाद के गांव कसियाई से शुक्रवार को लापता हुए 12 वर्षीय धीरज की हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम को बालक का कटा सिर घर से 300 मीटर की दूरी पर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। उसके पास ही हाथ और पैर की हड्डियां भी पड़ी थीं। बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर एसपीआरए पूर्वी सोमेंद्र मीणा, सीओ सौरभ सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। परिजन रंजिश में हत्या की आशंका जता रहे हैं।
{"_id":"62ba83fdf911e43be41b6854","slug":"child-murder-in-agra-police-involved-in-solving-the-mystery-of-the-dreadful-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Child Murder In Agra: बालक के कटे हुए अंग मिले, नहीं मिला धड़, खौफनाक वारदात की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Child Murder In Agra: बालक के कटे हुए अंग मिले, नहीं मिला धड़, खौफनाक वारदात की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
Tue, 28 Jun 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Child Murder In Agra
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम तकरीबन सात बजे गांव के किशोर गयादीन के घर के पास बाजरे के खेत में घूम रहे थे। तभी उन्हें धीरज का टिफिन मिला। बाद में कटा सिर पड़ा दिखा। वहीं कुछ ही दूरी पर कटे पैर और हाथ की हड्डियां पड़ी थीं। उसकी चप्पल भी पड़ी थीं। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजन भी आ गए। यह देखकर कोहराम मच गया।
मौके पर जुटी गांव वालों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी आरए सोमेंद्र मीणा, सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष आरएन सिंह अन्य थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ ने बताया कि बालक का कटा सिर, हाथ और पैर की हड्डियां मिली हैं। जानवरों के मांस नोंचने की आशंका है। धड़ नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन रंजिश में हत्या की बात कह रहे हैं। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद यहां फेंके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हत्या में 30 साल पुरानी रंजिश की आशंका
गांव कसियाई में लापता हुए 12 वर्षीय बालक धीरज की हत्या 30 साल पुरानी रंजिश में होने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। हालांकि अभी परिजन और पुलिस कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या की वजह तलाशने के लिए रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
मृतक धीरज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला