फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव: दिन में वंदेमातरम् से गूंजा मैनपुरी, शाम को दीपों से हुआ जगमग, देखें तस्वीरें

Fri, 05 Feb 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chauri Chaura Shatabdi Celebration In Mainpuri
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव: मैनपुरी के बेवर में निकाली गई प्रभात फेरी - फोटो : अमर उजाला
चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव पर जिला दिन में वंदेमातरम् से गूंजा। शाम को दीपों से शहर जगमग हो उठा। गुरुवार को राष्ट्र भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। सुबह जहां राष्ट्रीय गीत की धुनों से गुंजायमान रही तो वहीं शाम शहीदों की याद में जलाए गए दीपों से रोशन हुई। प्रशासन की ओर से शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। 
Chauri Chaura Shatabdi Celebration In Mainpuri
चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव: डीएम और एसपी ने किया सैल्युट - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर प्रभात फेरी सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में सुबह दस बजे राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का सामूहिक गान किया गया। इसके बाद शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
Chauri Chaura Shatabdi Celebration In Mainpuri
चौरी-चौरा शताब्दी समारोह: बेवर में हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
बेवर में शहीद मंदिर में प्रभात फेरी के बाद सीडीओ ईशा प्रिया ने राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गान के बाद पुष्पांजलि अर्पित की। शाम साढ़े पांच बजे शहीद स्थलों पर जब राष्ट्रीय धुन बजाई गई तो अचानक हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। ऐसा लग रहा था जैसे शहीदों की शहादत पर आसमान भी आंसू बहा रहा है। शाम साढ़े छह बजे बेवर स्थित शहीद मंदिर पर डीएम और एसपी ने सीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ दीप जलाए। जिले भर में शहीद स्थल दीपों से जगमग हो उठे। एसडीएम सदर ऋषिराज, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chauri Chaura Shatabdi Celebration In Mainpuri
शहीद परिवारों का किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला
इन्हें किया गया सम्मानित 
स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने गंगा देवी कश्यप, मुन्नालाल कश्यप, अवधेश सिंह राठौर, ग्या प्रसाद शाक्य, सुशील कुमार जैन, प्रकाश चंद्र मिश्र, लक्ष्मण सिंह, धनजंय सिंह, राधा मोहन दीक्षित, निशांत चौहान, श्याम बहादुर सिंह को सम्मानित किया। कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित शहीद स्मारक पर वंदे मातरम् गान प्रस्तुत करने वाली दीपिका सिंह, शिवांसी राठौर, अर्चना तोमर, दीक्षा पाल, आयुषी यादव, तिनिस्का सक्सैना, शिवांगी राज, यशी दुबे, दीक्षा, आरूषी शाक्य, आराध्या यादव को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बेवर स्थित शहीद मंदिर पर सीडीओ ने एडीएम बी. राम और एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने सुरजमुखी देवी गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, राधा मोहन दीक्षित, शिव नारायण दीक्षित, नरेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र मोहन भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, गिरीश चन्द्र गुप्ता, योगेश गोयल, राजकुमार भारद्वाज, मनीष गुप्ता, गोल्डन पाठक, मंजू देवी, सतीश दीक्षित, भगवत दयाल झा आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Chauri Chaura Shatabdi Celebration In Mainpuri
शहीद मंदिर पर दीप जलाते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण अंचल में भी किया शहादत को नमन
जिले में करहल, नुमाइश पंडाल, किशनी, घिरोर, भोगांव समेत ग्रामीण अंचलों में शहीदों को नमन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिले के सभी कॉलेजों में वंदे मारतम् गीत के प्रथम छंद का सामूहिक गायन किया गया। 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन हुए सम्मानित 
मैनपुरी नगर पालिका के शहीद पार्क में नगर पालिका की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन मनोरमा देवी और ईओ लालचंद्र भारतीय ने गंगा देवी कश्यप, अवधेश सिंह राठौर, सुशील कुमार जैन, ग्याप्रसाद शाक्य, अनोखे लाल शाक्य, धनेग्य सिंह, सत्यनारायण, मुन्नालाल, अरुण कुमार जैन का सम्मान किया गया। लक्ष्मण गुप्ता, राजीव सोनकर, वरुण मिश्रा, राजनरायन सिंह आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed