{"_id":"601c12cd8ebc3ed1b63ea245","slug":"dled-exam-english-paper-viral-on-mobile-etah-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीएलएड का पेपर हुआ वायरल: आठ सौ रुपये में बिका, राजकीय इंटर कॉलेज एटा में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड का पेपर हुआ वायरल: आठ सौ रुपये में बिका, राजकीय इंटर कॉलेज एटा में मची खलबली
Fri, 05 Feb 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड पेपर लीक: अंग्रेजी के प्रश्नों के हल लिखे युवती
- फोटो : अमर उजाला
एटा में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के अंतिम दिन गुरुवार को अंग्रेजी का पर्चा वायरल हुआ। कॉलेजों के बाहर छात्र-छात्राएं इसे पांच सौ से आठ सौ रुपये तक में खरीदकर कॉलेज लेकर पहुंच गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वीकारा की पेपर कहीं और लीक हुआ होगा, यहां सिर्फ वायरल हुआ है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भी लीक पर्चा खरीदने को लेकर छात्र एकत्र हो गए। अमर उजाला की टीम पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई और देखते ही देखते छात्र इधर-उधर हो गए, जबकि पर्चा बेचने वाला युवक लापता हो गया।
Trending Videos
अमर उजाला की टीम के पहुंचने पर भागे नकल करने वाले छात्र
- फोटो : अमर उजाला
डीएलएड परीक्षा के अंतिम दिन गुरुवार को पहली पाली में हिंदी, दूसरी में अंग्रेजी और तीसरी पाली में शांत शिक्षा एवं सतत विकास की परीक्षा आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में 2851 पंजीकृत छात्रों में से 39 अनुपस्थित रहे और 2812 उपस्थित रहे। दोपहर की पाली में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र शुरू होने के 15 मिनट पूर्व जीटी रोड पर एक होटल के बाहर छात्रों का झुंड इकट्ठा हो गया, पता चला कि पेपर वायरल हुआ है। छात्र-छात्राओं ने पेपर अपने मोबाइल में लिए और अलग-अलग कॉलेजों में चले गए। देखते ही देखते शहर के लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर वायरल हो गया।
डीएलएड पेपर के दौरान छात्राओं की जांच करती शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
पकड़ी गई नकल
महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर तीसरे दिन कड़ाई बरती गई। यहां लीक पर्चे की नकल हाथ, कागज, पेपर आदि पर लिखकर लाए छात्र-छात्राओं को पकड़ लिया गया। उन्हें नकल सामग्री मिटाने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर तीसरे दिन कड़ाई बरती गई। यहां लीक पर्चे की नकल हाथ, कागज, पेपर आदि पर लिखकर लाए छात्र-छात्राओं को पकड़ लिया गया। उन्हें नकल सामग्री मिटाने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर के दौरान जांच करते प्रधानाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय कॉलेज से पेपर लीक नहीं हो सकता। संभावना है जहां पेपर की छपाई या पैकिंग हुई हो वहां से लीक हुआ है और वायरल परीक्षा के दिन हुआ हो। कॉलेज के बाहर पेपर लीक होता है तो हमारी जिम्मेदारी नहीं है। कॉलेज में सख्ती बरती गई और नकल सामग्री छात्र-छात्राओं से बाहर ही निकलवा ली गई। - विनीता तिवारी, प्रधानाचार्य महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
परीक्षा से पहले सवालों के जवाब लिखते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
पेपर लीक तभी माना जाता है जब हूबहू वही पर्चा आए। यहां अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। जिस वायरल पर्चे की बात कही जा रही है, वह कहीं और से यहां आया हो, हो सकता है। उसे देखा नहीं है, इससे यह नहीं कहा जा सकता है कि पर्चा लीक हुआ है। - डॉ. जितेंद्र सिंह, डायट प्राचार्य