मैनपुरी के आगरा मार्ग स्थित एक मैरिज होम में बुधवार की रात ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। जानकारी होने के बाद मैरिज होम में खलबली मच गई। वहां लगे सीसीटीवी में चोर और उसका एक संदिग्ध साथी कैद दिखाई दिया है। चोर ने जिस अंदाज में चोरी की वारदात की अंदाज दिया, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। पीड़ित ने मामले को लेकर आगरा गेट चौकी में तहरीर दी गई है।
2 of 5
स्टेज पर लाल घेरे में चोर
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी फरमान का निकाह आगरा के वैभव नगर निवासी आरजू के साथ मंगलवार को हुआ था। बुधवार को आगरा रोड स्थित बीएम गार्डन में दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम चल रहा था। दोनों परिवार के लोग, रिश्तेदार कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस बीच स्टेज पर रखा एक बैग वहां से चोरी हो गया।
3 of 5
बैग लेकर स्टेज से नीचे उतरता चोर (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
पहले तो बैग की तलाश की जाती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे तो लोगों के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर जेवर और नकदी से भरा बैग लेकर स्टेज से लेकर उतरता दिखाई दे रहा है।
4 of 5
स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन व रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
चोर ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के साथ लोग फोटो खिंचाने में व्यस्त थे। चोर इसी दौरान स्टेज पर चढ़ा और वहां रखा बैग लेकर चलता बना। हैरत की बात यह है कि किसी की भी नजर चोर पर नहीं पड़ी। बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर के साथ एक संदिग्ध साथी भी नजर आ रहा है।
5 of 5
बैग चोरी करके ले जाता चोर (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
फरमान के परिजनों के अनुसार बैग में करीब 2.50 लाख के जेवर और रिश्तेदारों द्वारा दिए गए शगुन के लिफाफे भी रखे थे। चोरी की इस वारदात के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। मामले को लेकर चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण का कहना है कि फुटेज में नजर आ रहे चोर की तलाश जारी है।