आठ साल पहले अर्जेंटीना से भारत आईं मां-बेटी को श्रीराधाकृष्ण की भक्ति ऐसी भायी कि दोनों ब्रज भूमि में अध्यात्म शक्ति की खोज में जुट गईं। इन दिनों दोनों यमुना तट पर आयोजित कुंभ बैठक में संतों के दर्शन का लाभ ले रही हैं। यहां कुटिया-कुटिया जाकर संतों के दर्शन कर रही हैं। शाही स्नान के दौरान यमुना में डुबकी भी लगाई थी। अब भी आए दिन यमुना में स्नान करती हैं।
{"_id":"604247e68ebc3e590c0a10bf","slug":"argentinian-mother-daughter-performs-worship-lord-krishna-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ: अर्जेंटीना की मां-बेटी बनीं 'यशोदा' और 'राधिका', ब्रज में कर रहीं कृष्ण की भक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ: अर्जेंटीना की मां-बेटी बनीं 'यशोदा' और 'राधिका', ब्रज में कर रहीं कृष्ण की भक्ति
Sat, 06 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
यमुना में स्नान के दौरान अर्जेंटीना निवासी मां-बेटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कुंभ क्षेत्र की एक कुटिया में अर्जेंटीना निवासी मां-बेटी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को वृंदावन कुंभ पहुंचीं अर्जेंटीना की शिसिला ने बताया कि वह आठ साल पहले ब्रज में आईं तो श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं से प्रभावित हुईं। उन्होंने वृंदावन के साधु महाराज से दीक्षा ली और गुरु दीक्षा के बाद उनका नाम यशोदा हो गया।
वृंदावन कुंभ में यमुना स्नान के दौरान अर्जेंटीना निवासी मां-बेटी
- फोटो : अमर उजाला
शिसिला की बेटी ने भी गुरु दीक्षा ले ली और उसका नाम राधिका है। वे कुंभ बैठक मेला में भक्ति की साधना करने आई हैं। कुंभ में ठाकुरजी की भक्ति में लगे संतों का आशीर्वाद मिल रहा है। वे राधाकुंड-श्यामकुंड की प्रतिदिन परिक्रमा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जेंटीना की रहने वाली यशोदा
- फोटो : अमर उजाला
यशोदा ने बताया कि वृंदावन और गोवर्धन की परिक्रमा कर आनंद मिलता है। उनकी बेटी भी राधा-कृष्ण की भक्ति से प्रभावित हैं। ब्रज में रहते हुए विदेश से ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हैं। उनका ब्रज में हमेशा के लिए बसने का मन है, लेकिन टूरिस्ट वीजा की अवधि को बढ़ाने के लिए अपने देश जाना पड़ता है।
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ: भजन कीर्तिन करते विदेशी श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ बैठक का दूसरा शाही स्नान नौ मार्च को है। इसके लिए देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। अर्जेंटीना की यशोदा और राधिका की तरह कई विदेशी विदेशी श्रद्धालु भी ब्रज में रहकर कृष्ण की भक्ति कर रहे हैं। कुंभ क्षेत्र में इनकी टोलियां भजन-कीर्तन करते हुए मिल जाती हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।