फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेधा का सम्मान: सीबीएसई टॉपर सिद्धांत के नाम पर फतेहाबाद शहरी सड़क, कहलाएगी सिद्धांत मार्ग

Mon, 10 Aug 2020 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Aug 2020 11:35 AM IST
सार

पिता सीए तो मां हैं गृहिणी, आगे चलकर अधिवक्ता बनना चाहता है

विज्ञापन
Cbse Topper Siddhant Pangoriya Name Road Build In Village
सीबीएसई टॉपर सिद्धांत पेंगोरिया - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई टॉपर सिद्धांत पेंगोरिया के पैतृक घर तक जाने वाली सड़क अब उनके नाम पर सिद्धांत मार्ग कहलाएगी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के तहत यह नामकरण किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में यहां बोर्ड लगा दिया गया।

 
Cbse Topper Siddhant Pangoriya Name Road Build In Village
सिद्धांत पेंगोरिया के नाम पर बनाई गई सड़क का लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के फतेहाबाद में अवंतीबाई चौक से यह सड़क शुरू होती है। चौराहा मोहल्ला स्थित उनके घर के सामने से जा रही इस सड़क को फतेहाबाद शहरी सड़क बोला जाता था। कस्बे की यह मुख्य सड़क है। 
Cbse Topper Siddhant Pangoriya Name Road Build In Village
सिद्धांत पेंगोरिया - फोटो : अमर उजाला
सिद्धांत पेंगोरिया ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा, 2019 में 499 अंक अर्जित किए थे। फतेहाबाद के मूल निवासी मनीष पेंगोरिया के पुत्र सिद्धांत नोएडा के लोट्स वैली इंटर कॉलेज के छात्र हैं। वह माता-पिता के साथ नोएडा में ही रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य फतेहाबाद में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cbse Topper Siddhant Pangoriya Name Road Build In Village
परिवार के साथ सिद्धांत - फोटो : अमर उजाला
पिता सीए तो मां हैं गृहिणी
हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपर्स रहे सिद्धांत के पिता मनीष पेंगोरिया नोएडा में सीए हैं। मां श्वेता गृहिणी हैं। परिजनों के मुताबिक सिद्धांत बचपन से ही मेधावी रहा है।
विज्ञापन
Cbse Topper Siddhant Pangoriya Name Road Build In Village
सिद्धांत पेंगोरिया के पैतृक घर तक जाने वाली सड़क अब उनके नाम पर सिद्धांत मार्ग कहलाएगी - फोटो : अमर उजाला
आगे चलकर अधिवक्ता बनना चाहता है
सीए पिता की तरह सिद्धांत फिलहाल कॉमर्स की पढ़ाई कर रहा है। हालांकि उसका सपना आगे चलकर अधिवक्ता के रूप में पहचान बनाने अथवा न्यायिक क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने का है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed