फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-Law Turns Saviour: Rescues Mother-in-Law From Burning Cot, Chases Attackers With Stick

लपटों में घिरी थी सास...बहू ने नहीं हारी हिम्मत: नीतू का चंडी रूप देख भागे हमलावर, इस तरह बचाई वृद्धा की जान

Mon, 31 Aug 2026 09:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 09:28 AM IST
सार

आगरा के बाह में पड़ोसियों ने झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर सो रही महिला को जिंदा जलाने और पीटने की कोशिश की। सास की चीख सुनकर बहू ने दहकती चारपाई से उन्हें बचाया और डंडा लेकर हमलावरों को गली तक खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Daughter-in-Law Turns Saviour: Rescues Mother-in-Law From Burning Cot, Chases Attackers With Stick
सास के लिए मौत से लड़ गई बहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के चित्राहाट के रानी का बाग गांव में रविवार तड़के 4 बजे पड़ोसियों ने महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चारपाई पर सोते समय महिला की चीख सुनकर बहू की आंख खुली तो वह सास की चारपाई से लपटें उठती देखकर चंडी बन गई। जलती चारपाई से सास को उठाकर जमीन पर लिटाने के बाद हमलावरों के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़ी। बहू के तेवर देखकर हमलावर भागे तो उनका गली तक पीछा करके खदेड़ा। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 

रानी का बाग की रहने वाली पुत्रवधू नीतू ने पुलिस को बताया शनिवार शाम पड़ोसी गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें सास सुनीता ने गाली देने से रोका था। बस यही मामूली विवाद हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के सास सुनीता अपनी झोपड़ी में सो रही थीं। तड़के 4 बजे पड़ोसी आए और झोपड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चारपाई पर सो रही सुनीता को पीटने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सास की चीख सुनकर जागी बहू नीतू की नींद खुली तो वह हमलावरों पर चंडी बनकर टूट पड़ी। उसने डंडे उठाकर हमलावरों को ललकारा। अन्य परिजन भी आ गए, जिससे हमलावर भाग गए। नीतू ने सुनीता को दहकती चारपाई से उतार कर जमीन पर लिटाया और हमलावरों का गली तक पीछा किया। नीतू ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। झुलसी हालत में सुनीता को पुलिस ने इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि रानी का बाग में आगजनी एवं मारपीट की घटना हुई है। चित्राहाट पुलिस ने मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed