सीबीएसई दसवीं का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। रिजल्ट देखकर स्टूडेंट्स के चेहरे खुशी से खिल उठे। आगरा मंडल के टॉपर्स की पहली पसंद इंजीनियरिंग है। अधिकांश ने आईआईटी से इंजीनियरिंग करने की इच्छा जताई है।
CBSE Class 10th Result: मिलिए आगरा मंडल के टॉपर्स से, जानिए क्या है उनका सपना
2 of 8
cbse toppers
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में नंदिता गुप्ता 99.4 प्रतिशत अंक टॉप किया। एसएसटी, कंप्यूटर व अंग्रेजी में शत प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा आईआईटी से इंजीनियरिंग करके देश की सेवा करना चाहती हैं।
CBSE Class 10th Result: मिलिए आगरा मंडल के टॉपर्स से, जानिए क्या है उनका सपना
3 of 8
cbse toppers
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में 99 फीसद अंक पाकर टॉपर बनीं सौम्या सिंह डॉक्टर बनना चाहती हैं। जिससे गरीब तबके के लोगों को इलाज के अभाव में मरने से बचा सके। खेलों में उसे बैडमिंटन पसंद है।
CBSE Class 10th Result: मिलिए आगरा मंडल के टॉपर्स से, जानिए क्या है उनका सपना
4 of 8
cbse toppers
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में 98.6 फीसद के साथ टॉपर रहे एशियन स्कूल के छात्र उमेश वर्मा इंजीनियर बनना चाहते हैं। उमेश ने बताया कि कॉलेज समय के बाद रोज 10 घंटे पढ़ाई कर मुकाम हासिल किया। खेलना और पढ़ना उसका शौक है।
CBSE Class 10th Result: मिलिए आगरा मंडल के टॉपर्स से, जानिए क्या है उनका सपना
5 of 8
cbse toppers
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले की टॉपर जीडी गोयनका की छात्रा श्वेता सिंह का सपना भी ऑटो मोबाइल्स इंजीनियर बनने का है। वो आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। उनका फेवरेट सब्जेक्ट फीजिक्स है। श्वेता ने हाईस्कूल में 98 फीसद अंक प्राप्त किए हैं।