अक्सर लोग कहते दिखते हैं कि पुलिसवाले किसी का दुख-दर्द नहीं समझते। पुलिस के प्रति लोगों का यह नजरिया आम है। वहीं मथुरा में सामने आई इन तस्वीरों को देखकर आप पुलिस को सैल्यूट करेंगे। यहां पुलिसवाले जिस तरह तन-मन से परिक्रमा लगा रहे लोगों की सेवा में तल्लीन हैं, उसे देखकर हर कोई उनकी वाह-वाह कर रहा है।
इन तस्वीरों में देखिए यूपी पुलिस का सेवा भाव, आप भी करेंगे सैल्यूट
2 of 4
up police
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के टैंटागांव में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के जख्मी पैरों पर पुलिस वाले मरहम-पट्टी भी कर रहे हैं। वहीं सुरीर कोतवाली के सामने पुलिस ने लोगों के लिए मीठे और ठंडे जल की प्याऊ लगाई है। पुलिस की ओर से बीमार श्रद्धालुओं को दवा दी जा रही।
इन तस्वीरों में देखिए यूपी पुलिस का सेवा भाव, आप भी करेंगे सैल्यूट
3 of 4
up police
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा लगा रहीं हरियाणा की 60 वर्षीय रामवती और माया देवी के पैरों में छाले पड़ गए थे। यह देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों ने दोनों महिलाओं के पैरों पर दवा लगाकर खुद ही पट्टी बांधी। उनके लिए छांव व ठंडे पानी की व्यवस्था की।
इन तस्वीरों में देखिए यूपी पुलिस का सेवा भाव, आप भी करेंगे सैल्यूट
4 of 4
परिक्रमा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला भी ब्रज चौरासी कोस के परिक्रमार्थियों की सेवा में लगे हैं। पुलिस के इस सेवा भाव की तारीफ हर कोई कर रहा है। वहीं टैंटीगांव के मंदिर और नगला हरिया रोड पर समाजसेवियों ने भी भंडारों की व्यवस्था की है। ग्रामीण भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुए हुए हैं।