{"_id":"5f4747df0aeffc4bdd7ea35c","slug":"businessman-murdered-in-kamla-nagar-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: रिहायशी इलाके में थाना खुला...गश्त नहीं बढ़ी, आठ दिन बाद ही हो गई व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रिहायशी इलाके में थाना खुला...गश्त नहीं बढ़ी, आठ दिन बाद ही हो गई व्यापारी की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:21 AM IST
सार
कमला नगर और आसपास के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में 10 व्यापारियों की हत्या हो चुकी है। इस कारण व्यापारी मांग कर रहे थे कि कमला नगर के लिए अलग से थाना खोला जाए। थाना तो खुला, लेकिन वारदात नहीं थमीं।
विज्ञापन
1 of 7
कमला नगर में व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के रिहायशी इलाके कमला नगर में थाना खुलने के आठ दिन बाद व्यापारी ललित काठपाल की हत्या हो गई। घटना के चश्मदीद मृतक के भाई दिनेश उर्फ रिंकू ने बताया कि बदमाश थैला लूट चुके थे। इसके बाद बदमाश मोबाइल लूटना चाहते थे। इसमें नाकाम रहे। इसी पर ललित की हत्या कर दी। तीनों बदमाश मास्क लगाए थे। उन्होंने पहले धमकी दी और फिर गोली मार दी। बदमाशों ने जिस तरह से रिहायशी इलाके में वारदात को अंजाम दिया, उससे एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
व्यापारी ललित काठपाल की हत्या करने वाले बदमाश शाम चार बजे ही आ गए थे। कमला नगर के लोगों ने बताया कि बदमाश पहले कमला नगर में टहल रहे थे। इसके बाद कावेरी कुंज चले गए। वो व्यापारी के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तब किसी को शक नहीं हुआ। व्यापारी के आते ही उन्होंने हत्या कर दी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास के लोगों से जानकारी ली। साथ ही 10 दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बदमाश नहीं मिले।
3 of 7
मृतक के भाई से जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि कमला नगर में शाम होते ही आसपास से कई युवक बाइकों पर आते हैं। यहां चेन और पर्स लूट की घटना भी हो चुकी हैं। बाइकर्स गैंग सक्रिय है। बाइक सवार तीन बदमाश आए लेकिन ये रुके नहीं। इस कारण उन पर ध्यान नहीं गया। बाद में पता चला कि उन्होंने ही हत्या कर दी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। खंदौली, एत्मादपुर, एत्माद्दौला पुलिस को भी लगाया गया है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कावेरी कुंज स्थित रश्मि नगर में गोली चलने की आवाज पर लोग घरों के बाहर झांकने लगे थे। उन्होंने देखा कि बदमाश जा चुके हैं लेकिन वे थोड़ी देर में वापस आ गए। लोगों ने बताया कि बदमाश पहले कॉलोनी के अंदर की तरफ भागे। यहां आगे रास्ता बंद है। इस कारण बदमाश वापस मौका ए वारदात पर आए। यहां से 500 मीटर दूरी मुगल रोड है। बदमाश इसकी तरफ भागे। मुगल रोड से दो तरफ जाने का रास्ता है। सुल्तानगंज की पुलिया और दयालबाग की तरफ। यह पता नहीं चल सका कि बदमाश कौन से रास्ते से गए।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक ललित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ललित की पत्नी रूपाली ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। न ही उनकी किसी से रंजिश है। ललित के दो बच्चों में बेटी खुशी ( 13) और बेटा नमन ( 17) हैं। ललित का एक ही भाई है दिनेश उर्फ रिंकू। दिनेश बड़ा है। वो कमला नगर में ही जूता शो रूम में काम करते थे। लॉकडाउन में नौकरी चली गई थी। हाल ही में अलीगढ़ में पान मसाला कंपनी में नौकरी लगी थी। वो अलीगढ़ से लौटकर दुकान पर पहुंचे थे। वहां से भाई के साथ घर आ रहे थे। ललित और दिनेश के पिता सुभाष चंद काठपाल का मूर्ति का कारोबार भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।