फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: miscreants shot two brothers, one dead, police engaged in investigation

लूट का विरोध करने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर के पास की वारदात

Thu, 27 Aug 2020 11:30 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला न्यूज, आगरा
अमर उजाला न्यूज, आगरा Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 27 Aug 2020 11:30 AM IST
सार

  • आगरा में बुधवार शाम को बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक व्यापारी की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Agra: miscreants shot two brothers, one dead, police engaged in investigation
मृतक ललित कोठपाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के रश्मि नगर में बुधवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे साइकिल और रिक्शा के थोक व्यापारी ललित काठपाल की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


ललित भाई दिनेश उर्फ रिंकू के साथ घटिया आजम खां स्थित दुकान हरिओम रिक्शा कंपनी से कावेरी कुंज में घर जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिंकू से थैला लूटने की कोशिश की। विरोध होने पर गोली मार दी और थैला छीनकर भाग गए।
विज्ञापन



रिंकू ने पुलिस को बताया कि  घर से 150 मीटर पहले बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनकी बाइक में डंडा मारा, जिससे वे गिर गए। एक बदमाश ने उनके हाथ से थैला छीनने की कोशिश की, उन्होंने नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे ने थैला छीनने के बाद मोबाइल छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में यह हाथ से छूट गया तो उसने गोली चला दी। वह बच गए, भाई को गोली लग गई। वह लोगों की मदद से भाई को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत बताया।

हथियार लहराते हुए भागे बदमाश, बाजार बंद

बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। दहशत से कमला नगर, बल्केश्वर के बाजार बंद हो गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसएसपी बबलू कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने कमला नगर और आस पास चेकिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। 

थैले में टिफिन और 1500 रुपये थे

रिंकू ने बताया कि थैले में लगभग 1500 रुपये, कुछ कागजात और टिफिन था। देर रात पुलिस को घटना की तहरीर दे दी। कमला नगर में थाना दस दिन पहले ही खुला है। इसके बाद इस क्षेत्र में यह पहली बड़ी वारदात है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि व्यापारी की हत्या कर भागे बदमाशों का पता किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed