फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां डोली में दुल्हन को विदा कराकर ले गया दूल्हा, वर्षों पुरानी परंपरा को देखने उमड़े लोग

Sat, 14 Dec 2019 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
bride ritual of vidai in doli in bateshwar agra
डोली में दुल्हन को विदा कराकर ले गया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बटेश्वर में बरात लेकर आया दूल्हा अपनी दुल्हन को डोली में बैठाकर ले गया। बृहस्पतिवार की शाम जब डोली में दुल्हन की विदाई हुई, तो वर्षों पुरानी परंपरा फिर से जीवंत हो गई। दुल्हन की विदाई देखने के लिए भीड़ उमड़ी। 
bride ritual of vidai in doli in bateshwar agra
घोड़े पर सवार दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
शेखपुरा बदायूं से प्रमोद पुत्र नंदराम गोस्वामी की बरात बुधवार को बटेश्वर के कालीचरन गोस्वामी के यहां आई थी। गुरुवार की शाम को विदाई की बेला आई, तो डोली देख लोग आश्चर्य में पड़ गए। 
bride ritual of vidai in doli in bateshwar agra
डोली को ले जाते कहार - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन को डोली में बैठाकर जैसे ही 'चलो रे डोली उठाओ कहार' गाना बजा.. विदाई देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। आगे घोड़ी पर दूल्हा और पीछे डोली में दुल्हन को देख लोग अतीत से जुड़ी परंपरा में खो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bride ritual of vidai in doli in bateshwar agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
हेलीकाप्टर से दुल्हन की विदाई की नई रवायत के दौर में पुरानी परंपरा को जीवंत देख लोग दंग रह गए। इलाके में दिनभर दशकों पुरानी परंपरा की चर्चा होती रही। 
विज्ञापन
bride ritual of vidai in doli in bateshwar agra
डोली उठाने वाले कहार - फोटो : अमर उजाला
बदायूं से आए कहार हनी और रजा ने बताया कि राजा महाराजाओं के दौर की परंपरा करीब चार दशक से लुप्त सी हो गई थी। अब चलन शुरू हुआ है तो रोजी रोटी के लिए शुभ संकेत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed