फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बरसी 'सफेद' आफत, फसलों को काफी नुकसान, एटा में पेड़ गिरने से गई किसान की जान

Sat, 14 Dec 2019 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
potato and mustard crop damaged due to rain hailstorm in braj agra news
ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दिन में बारिश और ओलावृष्टि के बाद जहां शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है, वहीं आलू और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। एटा में पेड़ गिरने से किसान की मौत हो गई। शनिवार को बूंदाबांदी और रविवार, सोमवार को घने कोहरे के आसार हैं।
potato and mustard crop damaged due to rain hailstorm in braj agra news
ओलावृष्टि से सरसों की फसल चौपट हुई - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में 24 घंटे में 18.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे 19.8 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 14.2  पर पहुंच गया। देहात में 20 मिनट ओले पड़े।  पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार शाम तक बना रह सकता है।
potato and mustard crop damaged due to rain hailstorm in braj agra news
ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बाजना, नौहझील, सुरीर में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। आलू और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बाजना क्षेत्र में किसानों की फसल बर्बाद होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मानागढ़ी मोड़ पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
potato and mustard crop damaged due to rain hailstorm in braj agra news
ओलावृष्टि से सरसों की फसल चौपट हुई - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में आलू, मिर्च व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, शिकोहाबाद में बिजली गिरने से एक भैंस मर गई। मकान में भी दरारें आ गईं हैं। यहां भी बारिश और ओलावृष्टि से आलू की फसल को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
potato and mustard crop damaged due to rain hailstorm in braj agra news
बारिश से आलू की फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में शहर के निचले इलाके देवी रोड, महमूद नगर, गाड़ीवान में जलभराव हो गया। वहीं कासगंज के म्यांसुर गांव में एक घर पर बिजली गिरने से छत टूट गई। एटा के गांव लोहाखार में विष्णु दयाल (80) की तेज हवा में पेड़ गिरने जाने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed