{"_id":"63ee60bf95c9e50e5b0b6e07","slug":"bride-ran-away-with-lover-groom-didn-t-give-up-brought-him-back-like-this-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दुल्हन ने शादी के बाद बड़ा कांड कर दिया। अग्नी को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली दुल्हन महज तीन घंटे बाद ही विदाई के दौरान पति की कार रुकवाकर प्रेमी संग बाइक से फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हे के होश उड़ गए, लेकिन उसने हार नहीं मानी। दूल्हे ने शोरगुल कर बाइक का पीछा किया। लोगों के एकत्र हो जाने पर दुल्हन बाइक से उतर गई, जबकि प्रेमी वहां से फरार हो गया।
यहां का है मामला
उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की बरात आगरा के बमरौली क्षेत्र से आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के साथ सुबह करीब छह बजे विदा हो गई। दुल्हा परिजनों के साथ कार से दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था। दुल्हा दुल्हन की कार नगला भाऊ के पास पहुंची, तभी दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर हाईवे पर कार को रुकवा लिया।
2 of 5
दुल्हन
दुल्हन कार से उतरी, तभी पीछे से फिल्मी अंदाज में आए उसके प्रेमी के साथ वह बाइक में बैठकर फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हा और उसके परिजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
3 of 5
शादी से पहले दूल्हे के साथ भाग गई दुल्हन
- फोटो : iStock
दुल्हे ने पीछा कर कुछ दूरी पर दुल्हन को तो पकड़ लिया। इस बीच प्रेमी मौके से भाग गया। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुल्हन और दुल्हा के साथ उसके परिजनों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच दुल्हन के परिजन भी थाने आ गए। यहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। दुल्हन और दुल्हा भी थाने में मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 5
थाना उत्तर, फिरोजाबाद
थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।