{"_id":"62eb682eb68cc15b03590834","slug":"boyfriend-attempt-to-suicide-after-killed-girlfriend-one-sided-love-story-or-reason-something-else-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: एकतरफा प्रेम कहानी या वजह कुछ और! युवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: एकतरफा प्रेम कहानी या वजह कुछ और! युवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली
Thu, 04 Aug 2022 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Murder In Mainpuri
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला में बुधवार को सनसनीखेज घटना में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली। युवक दवा कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस की जांच में पता चला कि वह 15 दिन पहले ही वहां से चला आया था, लेकिन परिजन से कोई संपर्क नहीं किया। बुधवार को मृतका सोनी भी बेवर में एक मैरिज होम में दवा कंपनी के सेमिनार में गई थी। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि अंकित ने सोनी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एकतरफा प्रेम इस घटना के पीछे की वजह तो नहीं रही, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
Trending Videos
घायल युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में नौकरी कर रहा था युवक
वर्तमान में युवक हरियाणा में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि वह 15 दिन पहले हरियाणा से चला आया था लेकिन परिजन से कोई संपर्क नहीं किया। बुधवार को जब उसके गोली लगने की सूचना परिजनों को मिली, तब उन्हें उसकी मौजूदगी के बारे में पता चला।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सेमिनार में आई थी युवती
बुधवार को सोनी भी गग्गरपुर के पास एक मैरिज होम में दवा कंपनी के सेमिनार में शामिल होने के लिए आई थी। वह गग्गरपुर जाने वाले रास्ते पर अंकित के साथ कैसे पहुंची। वहां पर दोनों के बीच क्या हुआ। इसको लेकर पुलिस जांच कर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्ष्य जुटाती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
हर पहलू पर हो रही जांच
एसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि पुलिस किसी भी पहलू को नजरंदाज नहीं कर रही है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। फोरेंसिक की टीम ने मौके पर मिले तमंचे को कब्जे में ले लिया है। फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला