उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पति-पत्नी की लाशें फंदे पर लटकी हुई मिलीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यहां की है घटना
ये घटना शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर की है। यहां का रहने वाले आदेश (35) अपनी पत्नी सावित्री उर्फ सीतावती (32) और माता- पिता और बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था। बुधवार दिन में किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। शाम को आदेश की मां विमला देवी बड़ी बेटी वैश्नवी को लेकर गांव में एक कार्यक्रम में भाग लेने चली गई। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
2 of 5
मृतक पति-पत्नी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कयास लगाया जा रहा है कि इसके बाद ही दोनों ने घर में कमरे के बाहर बरामदे की छत में लगे कुंडों में अलग-अलग साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। जब वृद्ध मां विमला देवी पौत्री के साथ घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था।
3 of 5
गांव पहुंचे रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
काफी पीटने के बाद भी नहीं खुला तो गांव के ही एक युवक बाउंड्री फांद कर अंदर गया तो दोनों के शव घर के बरामदे में फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। दंपती के शव लटकने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर सावित्री के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
4 of 5
मृतक के पिता मासूम बच्चियों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष नगला खंगर विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। दो चिकित्सकों के पैनल डॉ. राहुल जैन व डॉ. मोहित सिंघल ने मृतक दंपती के शव का पोस्टमार्टम किया।
5 of 5
घर में छाया मातम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि दंपती ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। दंपती ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों की जानकारी की जा रही है।