फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri: एकतरफा प्रेम कहानी या वजह कुछ और! युवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली

Thu, 04 Aug 2022 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend Attempt To Suicide After Killed Girlfriend one sided love story or reason something else in Mainpuri
Murder In Mainpuri - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला में बुधवार को सनसनीखेज घटना में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली। युवक दवा कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस की जांच में पता चला कि वह 15 दिन पहले ही वहां से चला आया था, लेकिन परिजन से कोई संपर्क नहीं किया। बुधवार को मृतका सोनी भी बेवर में एक मैरिज होम में दवा कंपनी के सेमिनार में गई थी। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि अंकित ने सोनी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एकतरफा प्रेम इस घटना के पीछे की वजह तो नहीं रही, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

परिवार वालों को नहीं थी दोस्ती पसंद 

बेवर के मोहल्ला काजीटोला निवासी सोनी की ननिहाल थाना किशनी क्षेत्र के गांव बसंत वैरागपुर में है। अंकित शाक्य वहीं का रहने वाला था, इस वजह से उसका आना-जाना था। दोनों के बीच दोस्ती थी, जो परिवार के लोगों को पसंद नहीं थी।
Boyfriend Attempt To Suicide After Killed Girlfriend one sided love story or reason something else in Mainpuri
घायल युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में नौकरी कर रहा था युवक 

वर्तमान में युवक हरियाणा में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि वह 15 दिन पहले हरियाणा से चला आया था लेकिन परिजन से कोई संपर्क नहीं किया। बुधवार को जब उसके गोली लगने की सूचना परिजनों को मिली, तब उन्हें उसकी मौजूदगी के बारे में पता चला। 
 
Boyfriend Attempt To Suicide After Killed Girlfriend one sided love story or reason something else in Mainpuri
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सेमिनार में आई थी युवती 

बुधवार को सोनी भी गग्गरपुर के पास एक मैरिज होम में दवा कंपनी के सेमिनार में शामिल होने के लिए आई थी। वह गग्गरपुर जाने वाले रास्ते पर अंकित के साथ कैसे पहुंची। वहां पर दोनों के बीच क्या हुआ। इसको लेकर पुलिस जांच कर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend Attempt To Suicide After Killed Girlfriend one sided love story or reason something else in Mainpuri
साक्ष्य जुटाती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

हर पहलू पर हो  रही जांच

एसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि पुलिस किसी भी पहलू को नजरंदाज नहीं कर रही है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। फोरेंसिक की टीम ने मौके पर मिले तमंचे को कब्जे में ले लिया है। फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Boyfriend Attempt To Suicide After Killed Girlfriend one sided love story or reason something else in Mainpuri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एकतरफा प्रेम तो नहीं 

घटनास्थल पर आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। फोरेंसिक एक्सपर्टस ने नमूने एकत्र किए। जिस समय घटना हुई संभवत: कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। लोगों में चर्चा है कि वारदात एकतरफा प्रेम के चलते अंजाम दी गई है। दोनों एक दूसरे को जानते थे, उनके बीच दोस्ती थी। एकतरफा प्रेम के एंगल पर भी पुलिस की जांच जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed