{"_id":"68107182ad94e3bbe7030166","slug":"bloody-conflict-between-three-brothers-killed-middle-one-then-dead-bod-placed-in-a-pit-and-burnt-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष...मझले की कर दी हत्या, फिर लाश के साथ की ऐसी बर्बरता; गांव वाले भी कांप गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष...मझले की कर दी हत्या, फिर लाश के साथ की ऐसी बर्बरता; गांव वाले भी कांप गए
Tue, 29 Apr 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:58 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी में तीन भाइयों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चला आ रहा था। इस विवाद के चलतो रात को तीनों में संघर्ष हुआ, जिसमें मझले भाई की जान चली गई।
विज्ञापन
भाई की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में मझले भाई की हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने की जगह बर्बरता की हदों को पार कर दिया। उसकी लाश को ले जाकर गांव के बाहर बिटोरे में फेंक दिया। इसके बाद बिटोरे को आग लगा दी। आग की लपटों के साथ लाश जल गई।
Trending Videos
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था। नहनू की पत्नी द्वारा भी दो-तीन दिन पूर्व ही एक प्रार्थना पत्र थाने में दिया था, जिसकी थाना पुलिस जांच कर रही थी। वहीं रणवीर द्वारा भी भाइयों के खिलाफ एक तहरीर सोमवार रात थाना पुलिस को दी गई थी। तीन माह पूर्व भी तीनों भाइयों में घरेलू विवाद हुआ था। मनोज और रणवीर अविवाहित हैं।
ये भी पढ़ें - UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
ये भी पढ़ें - UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया है कि थाने में तहरीर देकर आने की जानकारी के बाद सोमवार रात तीनों भाइयों में फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ भाई-भाई एक दूसरे की जान लेने के लिए टूट पड़े। हमले में रणवीर सिंह को गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - International Dance Day: आगरा की अनिका यादव से मिलिए, 2100 राउंड लगाकर नृत्य में बनाया विश्व रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें - International Dance Day: आगरा की अनिका यादव से मिलिए, 2100 राउंड लगाकर नृत्य में बनाया विश्व रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरेलू विवाद के कारण गांव के किसी लोगों ने बीच बचाव नहीं किया। घटना के बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को भी सूचना नहीं दी। इसके बाद रणवीर के शव को बिटोरे में रखकर फूंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
परिवार की महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि चिता से अस्थियां एकत्र करके ले गई। फोरेंसिक टीम को घर में खून के छींटे और मृतक की चप्पल मिली, जिस पर खून लगा था। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटना के बाद परिजन फरार हो गए। किसी ने तहरीर नहीं दी है। छानबीन की जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक और संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।
