फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather News of relief amid scorching heat Rain for two days in first week of May

UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म

Tue, 29 Apr 2025 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 08:00 AM IST
सार

Weather update in UP: यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अच्छी खबर दी है। हालांकि इस बीच तापमान का बढ़ना जारी है। 
 

विज्ञापन
UP Weather News of relief amid scorching heat Rain for two days in first week of May
बारिश के बीच गुजरती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बार फिर आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं 42.8 डिग्री के साथ उरई पहले और 42.4 डिग्री के साथ झांसी दूसरे नंबर पर रहा। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 3 और 4 मई को बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




 

अप्रैल के महीने में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रही है। 24 अप्रैल को पारा 43.2 पर पहुंच गया था। 25 अप्रैल को भी पारा ऊपर चढ़ा और 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि दो दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25.4 दर्ज किया गया था। अगले ही दिन न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी हो गई। माैसम विभाग के मुताबिक, गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। 3 और 4 मई को हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला...सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज पर गर्मी से पांच पर्यटकों की हालत बिगड़ी
तेज धूप और गर्मी के कारण ताजमहल पर 5 पर्यटकों की हालत खराब हो गई। चक्कर आने लगे। बुखार के साथ उल्टी भी हुईं। इन्हें डिस्पेंसरी में उपचार दिया गया। इससे हालत में सुधार हुआ। राजस्थान के अरुण कुमार, पश्चिम बंगाल की फातिमा बेगम, रुहीना बेगम, रोहतक के दलवीर सिंह और कन्नौज के रामगोपाल सिंह की ताजमहल के दीदार के दौरान गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। घबराहट और उल्टी की शिकायत होने पर इनको डिस्पेंसरी में इलाज दिया गया। हालत में सुधार होने के बाद ताजमहल देखकर चले गए।

 
ये भी पढ़ें -  UP: सगाई से पहले मंगेतर ने रख दी ऐसी शर्त, उड़े घरवालों के होश; होटल में सज-धजकर इंतजार करती रही गई वो....

 
विज्ञापन

जिलों की स्थिति
जिला, अधिकतम
उरई - 42.8
झांसी - 42.4
आगरा - 41.6
बांदा - 41.2
लखीमपुर खीरी- 40

 

मौसम 
अधिकतम - 41.6
न्यूनतम - 24.0
एक्यूआई : 42
सूर्योदय : 5:49
सूर्यास्त : 6:42

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed