फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Dance Day Anika has created a world record in dance by taking 2100 rounds

International Dance Day: आगरा की अनिका यादव से मिलिए, 2100 राउंड लगाकर नृत्य में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 29 Apr 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह राजेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
राजेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 09:29 AM IST
सार

International Dance Day History: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर आगरा की बेटी अनिका के बारे में आपको बताते हैं। अनिका ने 2100 राउंड लगाकर नृत्य में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 
 

विज्ञापन
International Dance Day Anika has created a world record in dance by taking 2100 rounds
अनिका यादव और पूजा गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उसकी आंखें सपने देखती हैं और उसके कदम उन सपनों को साकार करते हैं। जब वह मंच पर उतरती है तो देखने वाले तालियां बजाते नहीं थकते। यह है आगरा की बेटी अनिका, जो नृत्य के 2100 राउंड लगाकर विश्व रिकाॅर्ड बना चुकी है। अनिका के रग-रग में नृत्य समाया हुआ है।
विज्ञापन


 

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर अनिका ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। अनिका ने बताया कि जब वह एक साल की थी, तब पिता दुनिया छोड़ गए थे। उनके साथ मां का आशीर्वाद है, मैं अपने हर सपने को साकार करूंगी। कमला नगर निवासी अनिका ने नृत्य को ही अपना जीवन बना लिया है। अपने नृत्य से देश-दुनिया में नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म


 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल की उम्र में मां नृत्य अकादमी में डांस सिखाने ले जाती थीं। अनिका के मुताबिक वह कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। वर्ष 2024 में देहरादून में हुए यूनिवर्सल रंग महोत्सव में 2100 राउंड के साथ डांस कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अनिका कहती है कि भारतीय नृत्य शैली का कोई मुकाबला नहीं। हर नृत्य की अलग पहचान हैं। विदेशी भी पाश्चात्य नृत्य छोड़कर अब भारतीय नृत्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: अहमदाबाद से आई महिला के साथ ऑटो में हुआ बड़ा कांड, 14 दिन काटे पुलिस के चक्कर; फिर भी न हुई सुनवाई


 
विज्ञापन

नृत्य के लिए पूजा ने किया जीवन समर्पित
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली पूजा गुप्ता की शादी आगरा में हुई है। पूजा बचपन से ही नृत्य को अपना जीवन समर्पित कर चुकी हैं। पूजा डीडी 1 और ईटीवी में कथक नृत्य की लाइव प्रस्तुति दे चुकी हैं। शादी के बाद ससुराल में इस काम को आगे बढ़ाने में काफी परेशानियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। पूजा की शिष्याओं ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में हैट्रिक बना दी। पूजा ने बताया कि भारतीय नृत्य को युवा अब अपना रहे हैं। पश्चिमी नृत्य शैली की जगह भारतीय कला से प्रभावित हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed