फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरएसएस की समन्वय बैठक में बोले भाजपा नेता- हिंदुओं को आपस में लड़ाने की हो रही साजिश

Thu, 05 Apr 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 Apr 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
 BJP leader said in agra that conspiracy to fight Hindus
आरएसएस की समन्वय़ बैठक - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत की बुधवार को आगरा के एक होटल में हुई समन्वय बैठक में दो अप्रैल की हिंसा का मुद्दा छाया रहा। संघ पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने काफी मंथन के बाद कहा कि हिंसा के पीछे साजिश है। हिंदुओं को आपस में लड़ाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने इसकी वजह राष्ट्रवादी विचारधारा की सफलता बताई। भाजपा नेताओं का कहना था कि भाजपा की विजय यात्रा को रोकने के लिए साजिशें रची जा रही हैं।
 BJP leader said in agra that conspiracy to fight Hindus
आरएसएस की समन्वय़ बैठक - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा और तथाकथितधर्म निरपेक्षता के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। राष्ट्रवादी विचारधारा का नेतृत्व भाजपा करती है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक भाजपा के विरोधी जुटे हुए हैं।
 BJP leader said in agra that conspiracy to fight Hindus
rss - फोटो : अमर उजाला
2019 के चुनाव में राष्ट्रवादी विचारधारा की सफलता और विजय का क्रम रोकने के लिए षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। हरियाणा का आंदोलन हो या राजस्थान का आंदोलन, कोरे गांव की घटना हो या मध्यप्रदेश के किसानों का प्रकरण, इस साजिश को समझने के लिए काफी हैं। जहां भाजपा की सरकार है, वहां राष्ट्रवाद के उदय के बाद हिंदुओं को लड़ाने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दिया है दायित्व - सुनील बंसल

 BJP leader said in agra that conspiracy to fight Hindus
सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि समन्वय टीम की ठीक से रचना हो और हर जिले में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता को समन्वयक दायित्व दिया जाएगा। भाजपा विचार परिवार, सरकार और प्रशासन के बीच समन्वय की रचना की गई है।
विज्ञापन

लापरवाही से हुई उप चुनाव में हार - महेंद्र नाथ पांडेय

 BJP leader said in agra that conspiracy to fight Hindus
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 2014 और 2017 में श्रेष्ठ समन्वय और सामाजिक समीकरण के बल पर बड़ी सफलता हासिल की थी। हमारी लापरवाही की वजह से उप चुनाव में नुकसान हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed