फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ईको और बाइक टकराई, दोनों में लगी आग; तड़पता रहा केशव, तमाशबीन बने लोग

Sat, 30 Aug 2025 11:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 11:01 PM IST
सार

करीब आधे घंटे तक दोनों वाहन जलते रहे। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर दूर तक वाहनों की लाइन लगी रही। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शव को आगरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही घायल का उपचार जारी है।

विज्ञापन
Bike and eco car collide in Agra biker dies and another injured
आगरा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आगरा स्थित जगनेर में नौनी प्याऊ के पास शनिवार की शाम छह बजे करीब एक बाइक और ईको गाड़ी आपस में टकरा गई। हादसे के बाद बाइक और इको गाड़ी में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान इको में सवार चालक व उसमें बैठी सवारी मौके से भाग निकली। वही दोनों गाड़ियां धू-धूकर जल गईं। 

Bike and eco car collide in Agra biker dies and another injured
जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला

हादसे में बाइक चालक बूंदा उर्फ केशव पुत्र राम चरण निवासी झीटपुरा 45 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई। वही भाई दिनेश पुत्र राम चरण 40 वर्षीय घायल हो गया। जिसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि बाइक और इको गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थीं। 

Bike and eco car collide in Agra biker dies and another injured
जलती बाइक और ईको - फोटो : अमर उजाला

करीब आधे घंटे तक दोनों वाहन जलते रहे। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर दूर तक वाहनों की लाइन लगी रही। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शव को आगरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही घायल का उपचार जारी है। वही इको गाड़ी चालक व उसमें बैठी सवारी के बारे पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike and eco car collide in Agra biker dies and another injured
ईको में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष ने घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
घायल पड़े दिनेश कुमार को जगनेर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह व साथ में चौकी प्रभारी अम्भुज मिश्रा ने उपचार के लिए भेजकर मानवीय फर्ज अदा किया। सूचना पर जैसे ही थानाध्यक्ष सौरभ सिंह घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्हें वहां एक बाइक सवार व्यक्ति कर घायल हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। वहां से जितने भी लोग गुजर रहे थे किसी ने भी उसे अस्पताल भेजने में मदद नहीं की। 

विज्ञापन
Bike and eco car collide in Agra biker dies and another injured
घायल को बचाते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला

सब लोग दोनों वाहनो में आग देखकर दूर भाग रहे थे। घटनास्थल पर मानवीयता निभाते हुए थानाध्यक्ष जगनेर ने घायल को उठाकर अपने वाहन से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed