{"_id":"5f8d71843c4e1a1c591d0296","slug":"banke-bihari-mandir-closed-devotees-unhappy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बांकेबिहारी मंदिर के नहीं हुए दर्शन, श्रद्धालुओं ने देहरी पर टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बांकेबिहारी मंदिर के नहीं हुए दर्शन, श्रद्धालुओं ने देहरी पर टेका मत्था
Tue, 20 Oct 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के मंदिर के पट बंद होने के बाद सोमवार को श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर सके। श्रद्धालुओं ने मंदिर की देहरी पर मत्था टेककर स्वयं को धन्य माना। मंदिर खुलने के बाद शनिवार और रविवार को वृंदावन में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ थी, लेकिन सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम हो गई। इससे वहां के दुकानदार भी मायूस हो गए।
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
करीब सात माह बाद शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट भक्तों के लिए खोले गए थे। लंबी प्रतीक्षा बाद पट खुलने की सूचना मिलते ही गुजरात, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु वृंदावन दौड़े चले आए। भक्तों के आगमन ने वृंदावन की रंगत ही बदल दी। हर तरफ चहल-पहल हो गई।
श्रद्धालुओं ने मंदिर की देहरी पर माथा टेका
- फोटो : अमर उजाला
खाली पार्किंग में वाहनों की कतार लग गई। बाजार में भी भक्तों की मौजूदगी से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी के भाव पैदा हो गए। होटल आदि व्यापारी भी खुश थे। दो दिन की इस गहमागहमी को अचानक ब्रेक लग गया। 19 अक्तूबर को दर्शन बंद होते ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास गलियों में कुछ श्रद्धालु ही नजर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिर की देहरी पर माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर पर आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पट बंद होने से अंजान अनेक भक्त वृंदावन पहुंचे और देहरी छूकर वापस लौट गए। करीब सात माह बाद स्थानीय दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद बनी थी, जिसके एक बार फिर टूटने से वे निराश हो गए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन के लिए आए थे, कोई बात नहीं। अब श्रीबांकेबिहारी के मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे हैं। बहुत दिनों से ठाकुर जी के दर्शन नहीं किए हैं। अब भी मंदिर के बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। - अभिषेक भारद्वाज, अलीगढ़
पता नहीं था कि सोमवार को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन नहीं मिलेंगे। दर्शन की उम्मीद लेकर ही यहां आए थे। बिहारी जी से प्रार्थना करते हुए जा रहे हैं कि अपने दर्शन के लिए फिर जल्दी बुलाना। - मीना शाहू, भीलवाड़ा
पता नहीं था कि सोमवार को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन नहीं मिलेंगे। दर्शन की उम्मीद लेकर ही यहां आए थे। बिहारी जी से प्रार्थना करते हुए जा रहे हैं कि अपने दर्शन के लिए फिर जल्दी बुलाना। - मीना शाहू, भीलवाड़ा