{"_id":"5f8d7f308ebc3e9b804f2742","slug":"petitions-filed-in-court-to-open-thakur-bankebihari-temple-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी के पट हुए बंद तो भक्तों ने खटखटाया न्यायालय का द्वार, मंदिर खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी के पट हुए बंद तो भक्तों ने खटखटाया न्यायालय का द्वार, मंदिर खोलने की मांग
Tue, 20 Oct 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीने बाद भक्तों ने वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने पर ठाकुरजी के दर्शन किए गए थे, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें बंद कर दिया गया। इससे आहत हुए भक्तों ने अब ठाकुरजी के दर्शन के लिए न्यायालय का द्वार खटखटाया है। सोमवार को मथुरा सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसमें श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन उनके भक्तों को कराने की गुहार लगाई गई है।
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट 22 मार्च को बंद किए गए थे। करीब सात माह बाद 17 अक्तूबर को मंदिर खुलने पर भक्तों ने दर्शन किए। दोनों दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। व्यवस्थाएं अनियंत्रित होने पर दो दिन के बाद मंदिर को फिर बंद करने का आदेश जारी हो गया। इसके खिलाफ सोमवार को मथुरा सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां दो अलग-अलग याचिका दायर की गई हैं।
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ही याचिकाओं में श्रीबांकेबिहारी मंदिर को खोलने और नियमित दर्शन कराने के लिए डीएम, एसएसपी को आदेशित करने की गुहार न्यायालय से लगाई गई है। एक याचिका दो अधिवक्ताओं एनपी सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी की ओर से दाखिल की गई है तथा दूसरी याचिका श्रद्धालु हिमांशु गोस्वामी की ओर से दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
याचिकाकर्ता एनपी सिंह ने कहा कि देश और दुनिया में श्रीबांकेबिहारी के भक्त मौजूद हैं। सात माह से दर्शन न होने से सभी दर्शन के लिए बेचैन हैं। दो दिन दर्शन के लिए मंदिर के पट खोलकर मंदिर प्रबंधन ने राहत प्रदान की थी, लेकिन मनमाने तरीके से मंदिर को फिर बंद कर दिया गया है। न्यायालय से अपील की है कि इसके लिए डीएम, एसएसपी को मंदिर के पट खोलने के लिए आदेशित करें।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
याचिकाकर्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि प्रतिवर्ष करीब चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए आते हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक दर्शन वाले मंदिरों में से एक है। वृंदावन में तो रोजगार का माध्यम भी श्रीबांकेबिहारी ही हैं। मंदिर के न खुलने से लोगों की रोजीरोटी संकट में पड़ गई हैं। न्यायालय से गुहार लगाई है कि प्रशासन को कोविड की व्यवस्थाओं के साथ मंदिर खोलने के लिए आदेशित करें।