{"_id":"5fcc61588ebc3ecf55755c09","slug":"bank-employee-girl-commits-suicie-read-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमाकर्मी युवती आत्महत्या प्रकरणः मोबाइल में लाइव सुसाइड वीडियो की आशंका, कान में लगा था ब्लूटूथ इयरफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमाकर्मी युवती आत्महत्या प्रकरणः मोबाइल में लाइव सुसाइड वीडियो की आशंका, कान में लगा था ब्लूटूथ इयरफोन
Sun, 06 Dec 2020 10:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
प्रिया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा के इंद्रुपुरी कॉलोनी स्थित घर में शनिवार दोपहर को किरायेदार प्रिया (24) का शव फंदे से लटका मिला। वह एक बैंक की इंश्योरेंस शाखा में काम करती थी। पुलिस के अनुसार, कमरे में डबल बेड के सिरहाने एक मोबाइल रखा हुआ था। युवती के कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगा था। इससे आशंका है कि मोबाइल पर वीडियो कॉल करते-करते उसने आत्महत्या की है। मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। अगर, सुसाइड का कोई वीडियो होगा तो मोबाइल खुलने पर पता चल जाएगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
युवती का आईडी कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा के निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कासगंज के सहावर गेट निवासी प्रिया वर्मा पुत्री राम प्रकाश वर्मा इंद्रपुरी कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। मकान कासगंज के रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता का है। मकान के भूतल पर प्रिया रहती थी, जबकि कुछ दिन से कॉलोनी के ही प्रॉपर्टी डीलर अजय वशिष्ठ पहली मंजिल पर कमरा लेकर रह रहे थे। प्रिया संजय प्लेस स्थित एक बैंक की लाइफ इंश्योरेंस शाखा में काम करती थी। किरायेदार अजय वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि प्रिया शुक्रवार रात को आठ बजे कमरे पर आई थी। इसके बाद अंदर से कमरा बंद कर लिया। शनिवार दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर शक हुआ तो उन्होंने आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर मोबाइल मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। घंटी जा रही थी। इस पर पुलिस को बसूचना दे दी।
युवती की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारीगर की मदद से दरवाजा खुलवाया। कमरे में पंखे से बंधे फंदे से प्रिया का शव लटका हुआ था। डबल बेड पर कुर्सी गिरी पड़ी थी। दुपट्टे से फंदा बनाया गया था। डबल बेड के सिरहाने पर एक मोबाइल रखा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का आईडी कार्ड और फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रिया से मिलने आता था एक युवक
पुलिस के अनुसार, प्रिया ने वर्ष 2019 में मथुरा के एक विश्वविद्यालय से एमबीए किया था। इसके बाद नौकरी कर रही थी। किरायेदार अजय वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि प्रिया के पास एक युवक आता रहता था। वह भी कासगंज का रहने वाला है। प्रिया उसे अपना परिचित बताती थी।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में लाइव सुसाइड का वीडियो होने की आशंका
निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि डबल बेड के सिरहाने पर मोबाइल रखा हुआ था। यह इस स्थिति में था कि जैसे वीडियो बनाया गया है। मगर, जब मोबाइल देखा गया तो वह बंद हो चुका था। फोरेंसिक टीम ने मोबाइल चार्ज करके खोलने की कोशिश की, लेकिन उसमें पैटर्न लॉक लगा हुआ था। इसे खुलवाया जाएगा। प्रिया की फेसबुक आईडी भी चेक की जाएगी। प्रिया के कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगा था। इससे आशंका यह भी है कि वह किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।