{"_id":"5fcb75868ebc3ecfbf515eb5","slug":"alligators-coming-out-on-the-banks-of-chambal-river-to-sunbathe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धूप सेंकने चंबल के किनारे निकलने लगे घड़ियाल और मगरमच्छ, पर्यटकों को रोमांचित कर रहे नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप सेंकने चंबल के किनारे निकलने लगे घड़ियाल और मगरमच्छ, पर्यटकों को रोमांचित कर रहे नजारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंबल के टापू पर बैठा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दी के मौसम में धूप सेंकने के लिए इन दिनों चंबल नदी के किनारे घड़ियाल निकलने लगे हैं। इन्हें देखने के लिए देसी-विदेशी पर्यटक भी चंबल पहुंच रहे हैं। उधर, शुक्रवार से चंबल की बाह और इटावा रेंज में जलीय जीवों और पक्षियों की गणना भी शुरू हो गई। पहले दिन चंबल में घड़ियाल और मगरमच्छ खूब दिखे। लेकिन डॉल्फिन सिर्फ डीप पूल में ही गोते लगाती नजर आई।
2 of 5
चंबल किनारे घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि बाह रेंज में चार टीमों को मोटर वोट के साथ गणना के लिए नदी में उतारा गया। गिनती का काम पूरा होने के बाद आंकडे़ सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गणना के दौरान टीमों को नदी में जलक्रीड़ा करते और किनारे धूप सेंकते घड़ियाल, मगरमच्छ और कछुए खूब दिखे, लेकिन डॉल्फिन की संख्या कम नजर आई।
3 of 5
चंबल में घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
चंबल सेंक्चुअरी में वर्ष 2008 में 100 से ज्यादा घड़ियालों की मौत हो गई थी। मौत का रहस्य जानने के लिए विदेशी विशेषज्ञों की मदद लेनी पड़ी थी। तब से हर साल सर्दी के मौसम में इनकी गिनती होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंबल में मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी में घड़ियाल और मगरमच्छ का संरक्षण किया जा रहा है जिन्हें देखने के लिए सैलानी चंबल पहुंचते हैं। इन दिनों तो ठंड में धूप सेंकने के लिए घड़ियाल और मगरमच्छ सुबह होते ही नदी से निकल आते हैं। उनकी गतिविधियां देखने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ भी जुटती है।
विज्ञापन
5 of 5
स्पूनबिल की चंबल में दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
चंबल में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की भी गिनती हुई। पिछले साल तीन राज्यों के सर्वे में 185 प्रजाति के पक्षी मिले थे। वनकर्मियों ने बताया कि इस साल भी चाइना कूट, स्पूनबिल, कार्मोरेंट, रूडीशेल्डक, बार हैडेडगूज, पेंटेल, इंडियन स्कीमर आदि चिड़ियां भी काफी संख्या में देखने को मिलीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।