फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या हादसा : आगरा में एक साथ हुआ परिवार के सात सदस्यों का अंतिम संस्कार, हर आंख हुई नम

Sun, 11 Jul 2021 08:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jul 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
ayodhya sarayu river accident funeral of seven persons of a family in agra
अयोध्या हादसा: आगरा में हुआ मृतकों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में सरयू में डूबने से आगरा के शास्त्रीपुरम के आढ़ती अशोक गोयल के परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। हर किसी के दिल को झकझोर दिया है। रविवार सुबह तीन घरों से सात शव उठते ही करुण क्रंदन गूंज उठा। चारों तरफ चीत्कार गूंज उठी। हर आंख नम हो गई। शवों को ताजगंज शमशान घाट ले जाया गया। छह की चिताएं एक साथ जलीं, जबकि चार साल की दृष्टि को दफनाया गया।



सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित ए ब्लॉक निवासी आढ़ती अशोक गोयल परिवार के 15 लोगों के साथ अयोध्या गए थे। बारिश में पैर फिसलने की वजह से 14 लोग सरयू नदी में डूब गए थे। इनमें से पांच को बचा लिया गया, जबकि नौ की मौत हो गई थी। 

सरयू में डूबीं जिंदगियां: सात शव पहुंचे आगरा, मचा कोहराम, पिता को तलाश रहीं थीं बेटियों की आंखें...

ayodhya sarayu river accident funeral of seven persons of a family in agra
अयोध्या हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को अशोक गोयल सहित परिवार के लोग वापस आ गए थे। रात तकरीबन पौने दो बजे मृतक राजकुमारी (61), ललित (40), पंकज (25), प्रियांशी उर्फ परी (16) के शव अशोक गोयल के घर लाए गए, जबकि अशोक की बेटी सीता उर्फ दामिनी (35) और धेवती दृष्टि (4) के शव सिकंदरा स्थित घर ले जाए गए। वहीं अशोक की दूसरी धेवती श्रुती (20) का शव नामनेर स्थित अपने घर ले जाया गया। 
ayodhya sarayu river accident funeral of seven persons of a family in agra
अयोध्या हादसा : रोते-बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

शवों के पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। रविवार सुबह आठ बजे शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। उन्हें रिश्तेदार और पड़ोसियों ने किसी तरह संभाला। दस बजे अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ayodhya sarayu river accident funeral of seven persons of a family in agra
आगरा: विद्युत शवदाह गृह पर रखे शव - फोटो : अमर उजाला

ललित, राजकुमारी और परी का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। राजकुमारी को मुखाग्नि अशोक गोयल ने दी, जबकि पिता ललित और चाचा पंकज को ढाई साल के मासूम कृष्णा ने मुखाग्नि दी। परी को मुखाग्नि भाई नमन ने दी। सीता को मुखाग्नि सचिन ने दी। दृष्टि को दफनाया गया। वहीं श्रुति को पिता देवेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
ayodhya sarayu river accident funeral of seven persons of a family in agra
आगरा: मोक्षधाम पर जलतीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला
मां जूली और बेटे सार्थक का अयोध्या में अंतिम संस्कार 
नामनेर निवासी देवेंद्र की पत्नी जूली और बेटे सार्थक के शव बाद में मिले थे। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के करीबी पुरुषोत्तम सिंह वर्मा ने बताया कि जूली और सार्थक के शवों का अंतिम संस्कार देवेंद्र के भाई राजीव गर्ग अयोध्या में देर शाम किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed