फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरयू में डूबीं जिंदगियां: सात शव पहुंचे आगरा, मचा कोहराम, पिता को तलाश रहीं थीं बेटियों की आंखें...

Sun, 11 Jul 2021 04:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Jul 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Funeral Today
आगरा: शोक में डूबे अशोक गोयल व परिवार - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लिए थे। परिवार के सभी लोग सरयू किनारे पर थे। बारिश की बूंदें गिर रही थीं। अचानक बेटी आरती, गौरी और धैर्या नदी में गिर गईं। फिर क्या था, सभी को बचाने में बेटे-पत्नी सहित 14 लोग गिर गए। एक ही पल में सब कुछ उजड़ गया। नौ लोगों की मौत हो गई। अब कुछ नहीं बचा। रोते हुए आढ़ती अशोक गोयल ने यही बात बताई। उन पर दुखों का पहाड़ टूटा है। शनिवार को वो आगरा आए तो उन्हें परिवार के लोगों ने संभाला। ए-ब्लॉक, शास्त्रीपुरम निवासी अशोक गोयल बृहस्पतिवार शाम को अयोध्या श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए घर से निकले थे। उनके साथ पत्नी राजकुमारी, बेटे पंकज, ललित, बेटी जूली, सीता, आरती, गौरी, दामाद सतीश, बच्चे नमन, प्रियांशी, दृष्टि,  सार्थक, श्रुति गए थे। उन्हें नहीं पता था कि हंसी खुशी अयोध्या पहुंचने के बाद हादसा हो जाएगा। एक साथ परिवार के नौ सदस्यों की मौत से अशोक गोयल पूरी तरह से टूट गए हैं।

Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Funeral Today
आगरा: विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को सात बजे अशोक हादसे में बची बेटी आरती, गौरी, धेवते नमन और धैर्या को लेकर आगरा आ गए। उनके घर पहुंचते ही करुण क्रंदन मच गया। घर पर मौजूद बेटा पद्मेश पिता को संभाल रहा था। महिलाएं भी रोये जा रही थीं। अशोक बेसुध हो गए। रोते हुए परिवार के लोगों को उन्होंने घटना की जानकारी दी।
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Funeral Today
घर के सामने मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
15 साल से शास्त्रीपुरम में रह रहा परिवार 
परिजनों ने बताया कि अशोक गोयल मूलरूप से इटौरा, मलपुरा के रहने वाले हैं। वह 15 साल पहले बेलनगंज में पैतृक मकान में रहते थे। मगर, शास्त्रीपुरम मेें मकान बनने के बाद यहां रहने लगे। बेटे पंकज और पद्मेश के लिए भी अलग मकान बनवा लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Funeral Today
अशोक गोयल का बेटा पद्मेश और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
घर पर ही रुका था पद्मेश
पद्मेश ने बताया कि वह पत्नी खुशी के साथ आगरा में ही रुके थे। उन्हें दुकान और घर को संभालना था। इस कारण नहीं गए थे। उनका नौ महीने का बेटा इशांत है। उसकी भी तबीयत खराब थी। इस कारण भी नहीं गए थे।
विज्ञापन
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Funeral Today
सरयू में डूबने से बचे लोग - फोटो : अमर उजाला
ललित की पत्नी गई थी मायके
अशोक के बेटे ललित भी डूब गए थे। परिजनों ने बताया कि ललित की पत्नी नीतू बेटे कृष्णा के साथ कुछ दिन पहले ही मायके अलीगढ़ चली गई थीं। 30 जून को बेटे का जन्मदिन भी मायके में ही मनाया था। बेटी धैर्या घर पर ही थी। ललित धैर्या को लेकर गए थे। धैर्या लहरों से बाहर आ गई, जबकि ललित डूब गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed