{"_id":"6aa4c8560850796d2f0e5c3a","slug":"three-women-steal-rs-1-lakh-from-customer-s-bag-outside-pnb-bank-using-distraction-tactic-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगे और पीछे से घेरा: तीन महिलाओं ने युवक के बैग से कैसे उड़ाए एक लाख रुपये, ऐसा तरीका देख रह जाएंगे सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे और पीछे से घेरा: तीन महिलाओं ने युवक के बैग से कैसे उड़ाए एक लाख रुपये, ऐसा तरीका देख रह जाएंगे सन्न
Sat, 12 Sep 2026 09:04 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:04 AM IST
सार
आगरा के नरीपुरा स्थित पीएनबी में एक लाख रुपये निकालकर बाहर निकल रहे ग्राहक को तीन महिलाओं ने घेर लिया। एक महिला ने गेट पर रास्ता रोका, जबकि पीछे खड़ी दो महिलाओं ने बैग की चेन खोलकर सेकंडों में रुपये निकाल लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
बैंक में तीन महिलाओं ने अलग तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। बैंक में रुपये निकालकर जा रहे ग्राहक का रास्ता गेट पर एक ने रोका। दो ने पीछे से घेरकर बैग की चेन खोली और सेकंडों में एक लाख रुपये उड़ा लिए। पता चलने पर पीड़ित ने शाहगंज थाने में शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं कैद हो गई हैं।
विज्ञापन
पुरानी आबादी, धनौली निवासी विक्रम सिंह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मां लक्ष्मी देवी का खाता नरीपुरा स्थित पीएनबी शाखा में है। उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इस पर बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे रुपये निकालने मां के साथ बैंक गए थे। एक लाख रुपये निकाले और बैग में रख लिया। इसके बाद बैंक से बाहर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां गेट से पहले बाहर चली गईं। बाद में वह भी चैनल वाले गेट से झुककर निकल रहे थे। तभी सामने एक महिला आ गई। इससे कुछ सेकंड के लिए रास्ता रुक गया। बाद में महिला के हटने पर वो बाहर निकल सके। बाहर आने पर बाइक की चाबी के लिए बैग में हाथ डाला तो चेन खुली हुई थी। रुपये चोरी हो चुके थे। वह बैंक में गए। अपनी शिकायत की। बाद में पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें पता चला कि बैंक में जब विक्रम रुपये निकाल रहे थे, तब संदिग्ध महिलाएं उनके आसपास खड़ी रहीं। यह देखती रहीं कि रुपये निकाल रहे हैं। बाद में उनकी एक साथी महिला बाहर आकर गेट पर आ गई। दो अन्य विक्रम के पीछे खड़ी हो गईं। आगे वाली महिला ने ध्यान भटकाया और पीछे वाली दोनों महिलाएं बैग की चेन खोलकर रुपये निकाल कर चलती बनीं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी और फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।