फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG Crisis in Agra 15-Hour Homes Without Gas Children Sent to School With Packed Food

पीएनजी सप्लाई हुई बंद: आगरा में 15 घंटे ठप रही आपूर्ति, घरों में नहीं बन पाया नाश्ता; ऑनलाइन मंगाना पड़ा खाना

Sat, 12 Sep 2026 08:57 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 08:57 AM IST
सार

रामबाग में मेट्रो की खुदाई के दौरान गेल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आगरा के 70 हजार से ज्यादा घरों में करीब 15 घंटे पीएनजी आपूर्ति ठप रही। सुबह घरों में नाश्ता नहीं बन पाया, बच्चों को पैक्ड खाना देना पड़ा और 25 सीएनजी पंप बंद रहने से हजारों वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन
PNG Crisis in Agra 15-Hour Homes Without Gas Children Sent to School With Packed Food
महिलाओं ने बयां की परेशानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के 70 हजार से ज्यादा घरों में बृहस्पतिवार रात 9 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति ठप रही। इसके कारण शुक्रवार सुबह घरों में नाश्ता नहीं बन पाया और न ही दोपहर में खाना। स्कूली बच्चों को टिफिन में बिस्किट, नमकीन और पैक्ड नाश्ता देकर भेजा गया। ऑफिस जाने वाले लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर नाश्ता मंगवाया।
विज्ञापन


करीब 15 घंटे बाद पीएनजी की आपूर्ति बहाल हुई लेकिन प्रेशर कम होने के कारण दोपहर में खाना बनाने में दिक्कत आई। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की रामबाग चौराहे पर बृहस्पतिवार रात 9 बजे मेट्रो की खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तीन घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा था जिसे रात 12 बजे बंद कराया गया। गेल की टीम ने 8 इंच व्यास की गैस पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की जो रातभर जारी रही।
विज्ञापन


करीब 2 मीटर पाइप का टुकड़ा लाइन में जोड़ा गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक मरम्मत का काम पूरा कर आपूर्ति शुरू की गई। गेल के चीफ मैनेजर मुकेश शुक्ला ने बताया कि हर दिन 2 लाख क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति लाइन से की जाती है। मेट्रो की खुदाई से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 पंप रहे बंद, ऑटो-वैन संचालकों को नहीं मिली सीएनजी
रामबाग में पाइपलाइन टूटने के कारण गैस आपूर्ति बाधित होने से सीएनजी के भी 25 पंप बंद रहे। इससे शहर के 65 हजार वाहन चालकों को दोपहर 12 बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। 65 हजार में से करीब 8500 सीएनजी ऑटो हैं। स्कूल वैन, स्कूल बस और कारें लेकर शुक्रवार सुबह सीएनजी पंपों पर लोग पहुंचे तो उन्हें मना कर दिया गया। इससे ऑटो-वैन चालकों की मुश्किल बढ़ गई। शहर में सीएनजी के 32 पंप हैं जिनमें से केवल 7 ही चालू रहे। ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि रामबाग से कालिंदी विहार की ओर के सीएनजी पंप चालू रहे। यहां से ही ताजनगरी के पंप को सिलिंडरों के जरिये आपूर्ति की गई। आईएसबीटी, सिकंदरा और बाकी क्षेत्रों में सीएनजी का संकट बना रहा। शाम तक प्रेशर के साथ सभी जगह सीएनजी की आपूर्ति होने लगी।

बहुमंजिला इमारतों में शाम तक कम रहा प्रेशर
गेल इंडिया के चीफ मैनेजर मुकेश शुक्ला ने सुबह 10 बजे सप्लाई बहाल करने का दावा किया लेकिन घरों तक पीएनजी की आपूर्ति दोपहर बाद ही हो पाई। बहुमंजिला इमारतों में प्रेशर कम रहा। ताजनगरी के होटल, कमला नगर, सिकंदरा, आवास विकास, बोदला, शाहगंज, केदार नगर, दयालबाग आदि क्षेत्रों के घरों में पीएनजी की आपूर्ति दोपहर बाद होने से दोपहर में खाना नहीं बना। ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियां भी ऑर्डर आधे से एक घंटे की देरी डिलीवर कर सकीं। क्लाउड किचन से भी खाना दोपहर तीन बजे के बाद ही घरों में पहुंच पाया।

मेट्रो ने कहा- गहरी नहीं डाली गई लाइन
रामबाग चौराहे के पास नुनिहाई रोड पर गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन टूटने के मामले में यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गेल पर ही आरोप लगाए। कहा कि लाइन तय मानकों पर नहीं थी। यह उचित गहराई में न होकर उथली थी जिससे क्षतिग्रस्त हुई। यूपीएमआरसी के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने कहा कि मेट्रो जांच कराएगी कि लाइन उचित जगह थी या नहीं। वहीं, गेल के डीजीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि मेट्रो निर्माण कंपनी को गैस लाइन की जगह के बारे में पहले ही जानकारी दी गई थी। फिर भी खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई।



महिलाओं ने बयां की परेशानी
सुबह बच्चों के लिए टिफिन में नाश्ता भी नहीं भेज पाए। एलपीजी सिलिंडर नहीं है। दोपहर में गैस आई तो प्रेशर नहीं था। - कविता अग्रवाल, कमला नगर

पति और बच्चों के लिए सुबह नाश्ता नहीं बन पाया। दोपहर में इंडक्शन से खिचड़ी ही तैयार कर सके। - अनु अरोड़ा, कमला नगर

- रात से दोपहर तक खाना नहीं बन पाया। पहली बार है जब 15 घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी है। - गीता सारस्वत, पदम प्राइड

- ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया लेकिन कई रेस्तरां में भी परेशानी रही। वैकल्पिक व्यवस्था पर कंपनी ध्यान दे। आए दिन लाइन कट रही है। - शालिनी अग्रवाल, जयपुर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed