फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक

Sat, 18 Aug 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 18 Aug 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's memorials will be built by Yogi Adityanath Government
इसी मंदिर में पूजा करते थे अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुडे़ स्मृति स्थलों के संरक्षण का उल्लेख राजकीय शोक के पत्र में किया था। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आया, उनके घर में बिखरी पड़ी ईटों और खडे़ बबूल के पेड़ को देखने के लिए एसडीएम बाह अरुण कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे।

तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक

Atal Bihari Vajpayee's memorials will be built by Yogi Adityanath Government
अटल के स्मृति स्थल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने राजस्व विभाग टीम को इसे स्मारक के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम वाजपेयी के परिवार की कुल देवी मां विन्ध्यवासिनी के मंदिर भी गए। परिजनों से इसके बारे में जानकारी हासिल की। अटल बिहारी वाजपेयी से जुडे़ अन्य स्मृति स्थलों पर भी वे गए। घर को जाने वाले रास्ते के कटान को उन्होंने पीडब्ल्यूडी को दुरुस्त करने के लिए कहा। 

तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक

Atal Bihari Vajpayee's memorials will be built by Yogi Adityanath Government
अटल के स्मृति स्थल - फोटो : अमर उजाला
वाजपेयी के परिजन भतीजे रमेश वाजपेयी, राकेश वाजपेयी से लेकर चरन सिंह यादव, जयेंद्र वर्मा, नरेंद्र चंद्रवंशी, राम सिंह आजाद ने स्मृति स्थलों की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की। उनका संरक्षण न होने का अफसोस जताया था। एसडीएम बाह अरुण कुमार यादव ने बताया कि अटल जी से जुडे़ स्मृति स्थलों के विकास का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक

Atal Bihari Vajpayee's memorials will be built by Yogi Adityanath Government
अटल के स्मृति स्थल - फोटो : अमर उजाला
अटल बिहारी वाजपेयी का बचपन बटेश्वर में बीता। उनका बटेश्वर से लगाव रहा। वो अक्सर यहां आया करते थे। गांव में खेलते थे। उनका पुश्तैनी मकान भी यहां पर है। इसके बावजूद सभी स्थल उपेक्षा का शिकार हैं। अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में इस उपेक्षा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक

Atal Bihari Vajpayee's memorials will be built by Yogi Adityanath Government
अटल के स्मृति स्थल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बटेश्वर में जिस जंगलात कोठी को तहस नहस कर क्रांतिकारियों संग अटल जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर 1942 में खुद को आजाद घोषित किया था। तब से उपेक्षित पड़ा क्रांति स्थल सुर्खियों में आ गया है। क्रांति स्थल को अटल के जीते जी न सहेज पाने का बटेश्वर के लोगों का दर्द छलका, तो क्रांति स्थल को बाह बटेश्वर जिले का मुख्यालय बनाए जाने की मुहिम शुरू हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed