{"_id":"5b77c45e42c7924631101891","slug":"atal-bihari-vajpayee-s-memorials-will-be-built-by-yogi-adityanath-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक
Sat, 18 Aug 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 18 Aug 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इसी मंदिर में पूजा करते थे अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुडे़ स्मृति स्थलों के संरक्षण का उल्लेख राजकीय शोक के पत्र में किया था। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आया, उनके घर में बिखरी पड़ी ईटों और खडे़ बबूल के पेड़ को देखने के लिए एसडीएम बाह अरुण कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे।
तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक
2 of 6
अटल के स्मृति स्थल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने राजस्व विभाग टीम को इसे स्मारक के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम वाजपेयी के परिवार की कुल देवी मां विन्ध्यवासिनी के मंदिर भी गए। परिजनों से इसके बारे में जानकारी हासिल की। अटल बिहारी वाजपेयी से जुडे़ अन्य स्मृति स्थलों पर भी वे गए। घर को जाने वाले रास्ते के कटान को उन्होंने पीडब्ल्यूडी को दुरुस्त करने के लिए कहा।
तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक
3 of 6
अटल के स्मृति स्थल
- फोटो : अमर उजाला
वाजपेयी के परिजन भतीजे रमेश वाजपेयी, राकेश वाजपेयी से लेकर चरन सिंह यादव, जयेंद्र वर्मा, नरेंद्र चंद्रवंशी, राम सिंह आजाद ने स्मृति स्थलों की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की। उनका संरक्षण न होने का अफसोस जताया था। एसडीएम बाह अरुण कुमार यादव ने बताया कि अटल जी से जुडे़ स्मृति स्थलों के विकास का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक
4 of 6
अटल के स्मृति स्थल
- फोटो : अमर उजाला
अटल बिहारी वाजपेयी का बचपन बटेश्वर में बीता। उनका बटेश्वर से लगाव रहा। वो अक्सर यहां आया करते थे। गांव में खेलते थे। उनका पुश्तैनी मकान भी यहां पर है। इसके बावजूद सभी स्थल उपेक्षा का शिकार हैं। अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में इस उपेक्षा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: योगी ने जिंदा की अटल के स्मृति स्थलों के संरक्षण की उम्मीद, यहां बनेगा स्मारक
5 of 6
अटल के स्मृति स्थल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बटेश्वर में जिस जंगलात कोठी को तहस नहस कर क्रांतिकारियों संग अटल जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर 1942 में खुद को आजाद घोषित किया था। तब से उपेक्षित पड़ा क्रांति स्थल सुर्खियों में आ गया है। क्रांति स्थल को अटल के जीते जी न सहेज पाने का बटेश्वर के लोगों का दर्द छलका, तो क्रांति स्थल को बाह बटेश्वर जिले का मुख्यालय बनाए जाने की मुहिम शुरू हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।