फिरोजाबाद के टूंडला में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इससे वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह आशाओं को शांत कराया गया।
2 of 5
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर वीरी सिंह कॉलेज मैदान पर शनिवार को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों समेत हजारों लोग पहुंचे। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कई आशा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में पहुंचीं।
3 of 5
सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
जब मुख्यमंत्री योगी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तभी आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगीं। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर काफी पीछे होने के कारण उनकी आवाज मंच तक नहीं पहुंचीं। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
4 of 5
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सभी दूर-दराज इलाकों से इस उम्मीद से कार्यक्रम में आईं थी कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर गौर करेंगे, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल पर भी नहीं जाने दिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश दिखाई दिया।
5 of 5
मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक व नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
लाभार्थी सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने जिले में एक अरब 42 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास के साथ दो अरब 48 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। मंच पर आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद डा. चंद्रसेन जादौन समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे।