फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ बैठक: रसिया बाबा नगर में बरसे होली के रंग, सराबोर होकर झूमे श्रद्धालु

Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
holi celebrations in rasiya baba nagar of vrindavan kumbh in mathura
वृंदावन कुंभ: रसिया बाबा नगर में नृत्य करती महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में यमुना किनारे चल रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में ब्रज की होली के रंग बिखर रहे हैं। शुक्रवार को कुंभ क्षेत्र स्थित रसिया बाबा नगर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली खेलकर प्रभु श्रीनाथ प्यारे का प्राकट्योत्सव मनाया गया। भक्तों ने जमकर फूलों की होली का आनंद उठाया। रंग-गुलाल भी उड़ाया गया। इसके अलावा अन्य पंडालों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। 

holi celebrations in rasiya baba nagar of vrindavan kumbh in mathura
वृंदावन कुंभ: रसिया बाबा नगर में नृत्य करती महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कुंभ क्षेत्र में श्रीनाथ प्रभु के प्राकट्योत्सव के अवसर पर शुक्रवार को प्रात: से ही संत-महंतों द्वारा बधाई देने का क्रम प्रारंभ हो गया, जो देर सायं तक चलता रहा। इस अवसर पर संत समाज द्वारा विभिन्न पदों के माध्यम से बधाई गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ा। भक्ति के रंगों में सरोबार होकर भक्त जमकर झूमे। 
holi celebrations in rasiya baba nagar of vrindavan kumbh in mathura
वृंदावन कुंभ: रसिया बाबा नगर में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भक्ति रस वर्धिनी वार्ता सत्र के 9वें दिन श्रीमद जगद्गुरु षष्ठ पीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभ राय ने सेवा और प्रेम से भक्ति एवं वैराग्य प्राप्ति विषय पर प्रवचन दिया। इस अवसर पर रसिया बाबा, रसिक माधव दास, शशिकांत भंडारी, कन्हैया अग्रवाल आदि सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi celebrations in rasiya baba nagar of vrindavan kumbh in mathura
सांस्कृतिक पंडाल में आल्हा गायन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक पंडाल में शुक्रवार शाम को महोबा से आए शरद अनुरागी एवं उनके साथियों ने आल्हा गायन किया। महोबा युद्ध की गाथा से लोगों में जोश और रोमांच भर गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं। इन्हें समझने के लिए हमें वर्षों लग जाएंगे। 
विज्ञापन
holi celebrations in rasiya baba nagar of vrindavan kumbh in mathura
शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कुंभ बैठक क्षेत्र स्थित महंत लाडली शरण के पंडाल में शनिवार से आयोजित होने होने वाली श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के लिए शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्यामानंद प्रभु नगर कुंभ क्षेत्र में भागवत पीठ सत्य सनातन सेवार्थ संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed