अपने पहले कार्यकाल में वाराणसी से हल्दिया तक गंगा नदी में पानी का जहाज चलाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब यमुना के रास्ते पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराना चाहते हैं। सोमवार को अमर उजाला संवाद में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री ने यह इच्छा जाहिर की है।
अगली स्लाइड्स में पढ़िए केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा...
2 of 5
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : एएनआई
नितिन गडकरी ने कहा कि देश में जल परिवहन के लिए असीम संभावनाएं हैं। हम गंगा नदी के जरिए बांग्लादेश तक व्यापार कर सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के जरिए पूर्वोत्तर से चीन म्यामांर तक ऐसा ही कर सकते हैं।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री ने बताया कि जब मैंने गंगा नदी में पानी का जहाज चलाने की बात कही थी। तब लोगों ने मेरी इस बात पर व्यंग्य किया था। यही यमुना की बात पर भी हो सकता है।
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
गडकरी ने कहा कि लोग दिल्ली में पानी के जहाज पर बैठें और आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार करें। इसके साथ प्रयागराज के संगम तट तक आनंद लें। जब गंगा नदी में पानी के जहाज चल सकते हैं तो यह भी संभव है।
5 of 5
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय जलमार्गों का विकास कर रही है। यह सारा कार्य जल मार्ग विकास योजना के तहत किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गंगा नदी पर वाराणसी से लेकर हल्दिया तक माल ढुलाई का कार्य शुरू किया था।