फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका प्रकरण: कहां छिपा है ‘राज’, अब तक नहीं सुराग, पुलिस ने डाला मैनपुरी में डेरा

Wed, 10 Jun 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jun 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
anamika shukla teacher case kasganj police in searching of mastermind
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सुर्खियां बने अनामिका शुक्ला फर्जीवाड़ा प्रकरण के मास्टरमाइंड राज और उसके साथी अमरकांत के तलाश में कासगंज पुलिस की टीम ने मैनपुरी में डेरा डाल दिया है। मैनपुरी के अतिरिक्त फर्रुखाबाद और आसपास के जिलों में भी जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है। एसटीएफ भी जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक जालसाज का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
anamika shukla teacher case kasganj police in searching of mastermind
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
फर्जी शिक्षिका मामले में जालसाज राज और अमरकांत ने ही फर्रुखाबाद निवासी सुप्रिया को अनामिका शुक्ला के नाम के शैक्षणिक अभिलेख उपलब्ध कराए थे। उनके आधार पर ही उसने कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरीदपुर में शिक्षिका पद पर नौकरी पाई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षिका ने यह बात कबूली है। फर्रुखाबाद जिले में पुलिस टीम भी कई बिंदुओं पर जांच कर चुकी है। 
anamika shukla teacher case kasganj police in searching of mastermind
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
कासगंज की सोरों पुलिस का फोकस मैनपुरी जिले में है, क्योंकि मास्टरमाइंड मैनपुरी का रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस घटना के खुलासे में जुटी है। एसटीएफ की एक टीम कासगंज से जांच कर आगरा लौट गई, जबकि दूसरी मैनपुरी में है। हालांकि अभी तक जालसाजों की तलाश में सफलता तो नहीं मिली है, लेकिन पुलिस के मुताबिक कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। दावा किया जा रहा है कि जालसाज जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
anamika shukla teacher case kasganj police in searching of mastermind
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के सीओ आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस की टीम मैनपुरी में ही है। मैनपुरी पुलिस के सहयोग से जालसाज की तलाश की जा रही है। एसटीएफ के जांच अधिकारी मुनीश कुमार ने बताया कि एसटीएफ निगरानी कर रही है। शिक्षिका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
anamika shukla teacher case kasganj police in searching of mastermind
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कासगंज - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला प्रकरण की जांच की जद में अब कासगंज जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का स्टाफ आ गया है। बीएसए ने वार्डन से लेकर चौकीदार तक सभी के शैक्षणिक सहित अन्य प्रमाणपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। इनका सत्यापन कराया जाएगा।


यह भी पढ़ें- अनामिका शुक्ला मामले में कौन है 'राज', जिसने डेढ़ लाख रुपये में बेचे थे दस्तावेज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed