फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri young man raja sold documents of anamika shukla teacher

अनामिका शुक्ला मामले में कौन है 'राज', जिसने डेढ़ लाख रुपये में बेचे थे दस्तावेज

Mon, 08 Jun 2020 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 01:12 PM IST
सार

  • मैनपुरी के राज नाम के युवक ने बेचे थे अनामिका शुक्ला के दस्तावेज 
  • कासगंज से पकड़ी गई शिक्षिका ने पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा

विज्ञापन
mainpuri young man raja sold documents of anamika shukla teacher
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनामिका शुक्ला मामले में कासगंज जिले में गिरफ्तार हुई शिक्षिका ने पूछताछ में मैनपुरी के एक युवक का नाम बताया। आरोप है कि राज नाम के युवक ने उससे डेढ़ लाख रुपये लेकर जो दस्तावेज दिए थे, उनके आधार पर ही युवती ने नौकरी पाई थी। अब राज का पर्दाफाश करने के लिए मैनपुरी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


बीएसए विजय प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के सभी विकास खंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे अपने विकास खंड में कार्यरत शिक्षकों की सूची में यह पता लगाएं कि कहीं कोई राज नाम का शिक्षक तो तैनात नहीं है? 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने यह भी निर्देश दिए कि राज की तैनाती कहीं लिपिक या चतुर्थ श्रेणी के रूप में तो नहीं है? इन सबका दो दिन में पता लगाया जाए। कासगंज में शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग अब यह पता लगाने में जुट गया है कि राज कौन है ? 

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से अनामिका शुक्ला और राज के संबंध में किसी प्रकार की जांच के निर्देश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। अनामिका शुक्ला की जांच पहले ही कराई जा रही है। अब शिक्षा विभाग में कहीं राज की तैनाती तो नहीं है ? इसकी जांच भी शुरू करा दी गई है। 

बता दें कि अनामिका शुक्ला के नाम से प्रदेश के 25 स्कूलों में शिक्षिका की नौकरी का खुलासा हुआ है। सभी जगह एक दस्तावेज लगे हैं। कासगंज जिले के कस्तूरबा गांधी में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करने वाली एक शिक्षिका की गिरफ्तारी हुई है। उसने कई राज उजागर किए हैं। 

ये भी पढ़ें:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed