फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च के सेमीफाइनल में कलाकारों ने मचाया धमाल, झूम उठा सूरसदन

Fri, 02 Aug 2019 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala School Connect Talent Search Semi Final In Agra
सेमीफाइनल में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से गुरुवार को ‘स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च’ का सेमीफाइनल सूरसदन प्रेक्षागृह में हुआ। प्रतिभागियों ने मंच पर मंझे कलाकारों की तरह अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डांस, गायन, वादन से लेकर रॉक बैंड की प्रस्तुतियां पर प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शक झूम उठे। सेमीफाइनल राउंड में चुने गए प्रतिभागियों को चार अगस्त को होने वाले फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 
Amar Ujala School Connect Talent Search Semi Final In Agra
स्कूल कनेक्ट सर्च के सेमीफाइनल में डांस करती प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च के सेमीफाइनल में चुने गए 50 स्कूलों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का दोपहर एक बजे से ही सूरसदन प्रेक्षागृह पहुंचना शुरू हो गया था। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उनके अभिभावक और परिवारीजन बच्चों के हुनर को देखने के लिए बड़ी संख्या में आए थे। 
Amar Ujala School Connect Talent Search Semi Final In Agra
स्कूल कनेक्ट सर्च के सेमीफाइनल में डांस करतीं प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
नच दी कुड़ी तू बड़ी हॉट है, रघु कुल रीत सदा चली आई, ऐ वतन मेरे वतन, ये दुनिया इक दुल्हन जैसे बॉलीवुड के नगमों पर बच्चों ने धमाकेदार डांस प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद गायन और वादन में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala School Connect Talent Search Semi Final In Agra
सेमीफाइनल में रॉक बैंड ने दी धमाकेदार प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
रॉक बैंड हो या मिमिक्री, हर प्रतिभागी मानों ग्रांड फिनाले की तैयारी करके आया था। सुर, ताल और नृत्य की त्रिवेणी से देर शाम तक सूरसदन झंकृत होता रहा। बैंड पर कमलप्रीत सिंह सैंकी ने प्रतिभागियों का साथ दिया। 
विज्ञापन
Amar Ujala School Connect Talent Search Semi Final In Agra
कार्यक्रम का शुभारंभ करते महापौर नवीन जैन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
सेमीफाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने दीप जलाकर किया। उत्तम ग्रुप के संस्थापक उत्तम सिंह, चेयरमैन संजीव सिंह, निदेशक विक्रांत शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed