{"_id":"5baf6cae867a551142223bc4","slug":"amar-ujala-event-police-ki-pathshala-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, आग से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे। जिनके जवाब पुलिस अधिकारियों ने दिए।
तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'
2 of 6
पुलिस की पाठशाला में पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में छात्राएं डरें नहीं और हौसले के साथ सामना करें। आत्मनिर्भरता का गुण पैदा नहीं होने तक विषम परिस्थितियों से मुकाबला नहीं किया सकता है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, यूपी 100 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा ‘अमर उजाला’ की यह पाठशाला संस्कारों की पाठशाला है। छात्राओं से एफआईआर एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने अपने नंबर भी छात्राओं को नोट कराए।
तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'
3 of 6
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
सीएफओ आनंद रजनीश ने महिला सुरक्षा के अलावा आग से बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी असावधानी से सिलेंडर में आग लग सकती है, ऐसे में बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार ने महिलाओं के लिए 181 हेल्पलाइन, वूमेन पॉवर लाइन के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'
4 of 6
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
महिला थाना प्रभारी सरोजनी ने छात्राओं को कानून और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वूमेन सिक्योरिटी एप 1090 की सेवा संचालित है। इससे महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह की ज्यादती को लेकर डरें नहीं और सहें नहीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस की पाठशाला में छात्राएं बनी 'फायर फाइटर', पुलिस अफसरों ने दिए 'सुरक्षा मंत्र'
5 of 6
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा तान्या शर्मा ने कहा कि अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। मुझे महिलाओं की बढ़ती आत्महत्याओं के मामले में शंका का समाधान करने का मौका मिला। वहीं निशा राठौर ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना करने वाले शोहदों से निपटने के लिए पाठशाला में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अब कभी भी ऐसी स्थिति होने पर हम इसकी सूचना पुलिस को दे सकेंगे और हेल्पलाइन की मदद भी ले पाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।