{"_id":"5e1568548ebc3e88137ea02a","slug":"agra-weather-rain-in-morning-air-quality-index-improved","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, ताजनगरी में बूंदाबांदी से सुबह की शुरुआत, सांस लेने लायक हुई हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, ताजनगरी में बूंदाबांदी से सुबह की शुरुआत, सांस लेने लायक हुई हवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काले बादलों के बीच ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के साथ हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला। मैदानी इलाकों में हुई बूंदाबांदी से कोहरा छंट गया। लेकिन गलन से लोगों को परेशान होना पड़ा।
2 of 5
ताजमहल पर गर्म कपडो में लिपटे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर को मौसम अच्छा रहा था। गुनगुनी धूप ने लोगों को सर्द हवाओं से राहत दिलाई लेकिन शाम के समय बादलों ने डेरा डाल लिया। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के आसार सटीक साबित हुए।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप रही। सुबह कोहरा न होने के कारण आठ बजे से ही धूप सेकने के लिए लोग बाहर निकलने लगे। कुछ देर के लिए बादलों की लुकाछिपी रही, पर इसके बाद से धूप खिली रही, जो दोपहर तक लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाती रही। शाम को चार बजे के बाद बादलों ने डेरा जमाया और इसके बाद हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश से बदली आबोहवा
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भी मौसम ने करवट बदली और सुबह-सुबह बारिश हुई। कोहरा न होने से सड़कों पर वाहन चालकों को राहत मिली। मंगलवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार आया। कोहरा न होने, हवा की रफ्तार बढ़ने और धूप खिलने के कारण प्रदूषण तत्वों में कमी दर्ज की गई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 232 पर आ गया। सोमवार को जहां पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर 500 के पार पहुंच गए थे, वह लुढ़क कर 338 पर आ गए।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एयर क्वालिटी इंडेक्स की सूची जारी की, जिसमें आगरा का इंडेक्स 232 पर रहा। कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 16 गुना रही जो सोमवार को 49 गुना पर थी। इसी तरह पर्टिकुलेट मैटर 500 से कम हुए और 338 पर आए, हालांकि अभी भी पीएम कण सामान्य से 5 गुना तक ज्यादा रहे। सबसे ज्यादा कमी सल्फर डाइक्साइड में आई जो मानक के नजदीक ही रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।