फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीद के स्मारक को नहीं मिला रास्ता, पत्नी ने राज्यपाल से लगाई गुहार

Wed, 08 Jan 2020 05:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jan 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
No Way To Memorial Of Pulwama Martyr Ram Wakeel Wife Meets Up Minister
शहीद की पत्नी ने रास्ते को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा शहीद रामवकील के स्मारक के लिए रास्ते का विवाद फिर से गरमा गया है। 11 महीने पहले शासन द्वारा स्मारक के लिए दी गई जमीन के लिए आज तक शहीद की पत्नी को रास्ता नहीं मिल सका है। शहीद की पत्नी ने रास्ते को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। 
No Way To Memorial Of Pulwama Martyr Ram Wakeel Wife Meets Up Minister
शहीद की पत्नी गीता देवी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा हुए आतंकी हमले में 14 फरवरी 2019 को विनायकपुर निवासी सीआरपीएफ जवान रामवकील शहीद हो गए थे। शहीद स्मारक के लिए शासन ने गांव में ही 0.560 हेक्टेयर भूमि आवंटन की थी। इसी भूमि पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया था। इस भूमि के आगे गांव के ही विजयपाल यादव का खेत है। इसलिए स्मारक के लिए रास्ता नहीं है। रास्ता न होने के कारण स्मारक का निर्माण नहीं हो पा रहा है। 11 महीनों से शहीद के परिजन स्मारक के निर्माण व रास्ता के लिए शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट चुके हैं। अब शहीद की पत्नी व परिजनों ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन से मिलकर स्मारक बनाने व रास्ता दिलाए जाने की गुहार लगाई है। 
No Way To Memorial Of Pulwama Martyr Ram Wakeel Wife Meets Up Minister
शहीद राम वकील
शहीद स्मारक बनाने व रास्ता दिलाने को लेकर 17 अगस्त 2019 को स्मारक स्थल पर समाजिक परिवर्तन मंच के बैनर तले प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया था। इसमें सामाजिक परिवर्तन मंच के संयोजक और पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने सभाकर शासन, प्रशासन से रास्ता दिलाने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
No Way To Memorial Of Pulwama Martyr Ram Wakeel Wife Meets Up Minister
शहीद राम वकील के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
रास्ते के संबंध में ही 26 अगस्त 2019 को शहीद के परिजनों ने ब्लाक परिसर में अनशन पर बैठने की चेतावनी दे दी थी। अनशन पर बैठने से पहले ही एसडीएम करहल रतन वर्मा ने गांव में पहुंच कर शहीद के परिजनों को समझाकर शांत कराया था। साथ ही शहीद के परिजनों व खेत मालिक विजय पाल यादव को साथ बैठा कर रास्ते के संबंध बीच का रास्ता निकालने पर विचार किया गया था, लेकिन खेत मालिक ने खेत से रास्ता देने से मनाकर दिया था।
विज्ञापन
No Way To Memorial Of Pulwama Martyr Ram Wakeel Wife Meets Up Minister
शहीद राम वकील और रोती बिलखती पत्नी गीता
शहीद रामवकील के स्मारक के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के लिए जब शहीद की पत्नी गीता देवी ने वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा था। जिस पर सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी मैनपुरी को पत्र लिखकर शहीद स्मारक के लिए रास्ता दिलाने के निर्देश दिए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed