लंबे इंतजार के बाद गोल्डन ट्रायंगल के शहर जयपुर और आगरा के बीच शुक्रवार को उड़ान शुरू हो गई। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलायंस एयर के विमान ने जयपुर के लिए उड़ान भरी।
इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने केक काटकर आगरा से इस सेवा का शुभारंभ किया।
3 of 8
स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन उड़ान में जयपुर से 26 यात्री आगरा आए तो आगरा से 37 यात्री जयपुर रवाना हुए। फ्लाइट में पहले दिन विदेशी पर्यटकों ने भी सफर किया।
4 of 8
स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
पहली फ्लाइट में आए यात्रियों का एयरलाइंस कंपनी ने भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।
5 of 8
हवाई सेवा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि जयपुर से आगरा के लिए उड़ान संख्या एआई-9687 सुबह 11:15 पर सांगानेर हवाई अड्डे से चलेगी जो आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी।