{"_id":"5f0468088ebc3e43106cef8d","slug":"chaudhary-laxmi-narayan-singh-handed-over-one-crore-rupees-said-on-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद सिपाही के पिता को सौंपा एक करोड़ रुपये का प्रमाणपत्र, मंत्री बोले जल्द सलाखों के पीछे होगा विकास दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सिपाही के पिता को सौंपा एक करोड़ रुपये का प्रमाणपत्र, मंत्री बोले जल्द सलाखों के पीछे होगा विकास दुबे
Wed, 08 Jul 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दिया शहीद बबलू कुमार के पिता को एक करोड़ का प्रमाणपत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पोखर पांडेय के सिपाही बबलू कुमार के पिता के खाते में सरकार ने एक करोड़ रुपये की धनराशि डाल दी है। मंगलवार को प्रदेश के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने शहीद बबलू सिंह के घर पहुंचे।
शहीद बबलू कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने शहीद बबलू कुमार के पिता के बैंक खाते में रकम भेजे जाने का प्रमाणपत्र दिया। अन्य सुविधाएं दिए जाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने शहीद बबलू कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
कानपुर मुठभेड़ में शहीद बबलू कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि देश और जनता के लिए जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार की देखभाल करना सरकार की जिम्मेदारी है। परिवार की जो भी जरूरत है और सपने हैं वह सब पूरे किए जाएंगे। शहीद के पिता छोटेलाल के खाते में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करा दिए गए हैं। पेंशन भी जल्दी शुरू हो जाएगी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
अपराधी विकास दुबे के अब तक न पकड़े जाने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा है की सरकार की नीति और नियत दोनों ही अपराधी को दंड देने की है। इसलिए जो जैसा करेगा वैसा उसे भरना पड़ेगा। विकास दुबे शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
शहीद सिपाही के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, पिता को सौंपते एक करोड़ का प्रमाणपत्र
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा ,सांसद के पुत्र परमवीर चाहर, एसडीएम फतेहाबाद एम अरुन्मौली, एसडीएम न्यायिक ज्योति राय, तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित, क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल मौजूद रहे।