फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागर: मास्टरमाइंड विष्णुकांत और अस्मिता का अब तक कोई सुराग नहीं, बेंगलुरू से बैरंग लौटी पुलिस

Mon, 17 Aug 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agra Police did not find any clue to mastermind of commercial surrogacy in Bengaluru
मास्टरमाइंड डॉ विष्णुकांत की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता अब तक आगरा पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों की तलाश में पुलिस बेंगलुरु गई थी। उससे पहले वे ठिकाना बदल चुके थे। वहां से पुलिस खाली हाथ लौट आई है। अब पुलिस उनकी नई लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



संबंधित खबर- कोख के सौदागर : एक महीने में मास्टरमाइंड का फोटो तक नहीं ढूंढ पाई पुलिस, न ही अस्मिता का पता
Agra Police did not find any clue to mastermind of commercial surrogacy in Bengaluru
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने 19 जून को कोख के सौदागर गैंग की फरीदाबाद की नीलम, रूबी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गैंग नेपाल में बच्चों को बेचने का काम कर रहा था। 
Agra Police did not find any clue to mastermind of commercial surrogacy in Bengaluru
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता गिरोह चलाते हैं। गैंग के सदस्य आनंद राहुल सारस्वत के दिल्ली से पकड़े जाने पर पता चला कि दोनों बंगलूरू में है। डॉ. विष्णुकांत का क्लीनिक नोएडा में था। अस्मिता नेपाल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police did not find any clue to mastermind of commercial surrogacy in Bengaluru
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
विष्णुकांत मूलरूप से बेंगलुरु का है। गिरोह के सदस्य पकड़े जाने के बाद अस्मिता को लेकर बेंगलुरु चला गया था। पुलिस उन बच्चों का भी पता नहीं कर पाई है जो इस गिरोह ने बेचे हैं। लोकेशन का पता लगने के बाद एक महीने तक पुलिस बंगलूरू नहीं गई। इस बीच उन्होंने ठिकाना बदल लिया। 
विज्ञापन
Agra Police did not find any clue to mastermind of commercial surrogacy in Bengaluru
सिलीगुड़ी से पकड़े जा चुके हैं अस्मिता के एजेंट - फोटो : अमर उजाला
सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल ने बताया कि विष्णुकांत की गिरफ्तारी को पुलिस की टीम फ्लाइट से गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विष्णुकांत ने ठिकाना बदल लिया। उनके मददगारों के बारे में पड़ताल की जा रही है। दोबारा से टीम को बंगलूरू भेजा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed