फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उमसभरी गर्मी से बरसात ने दिलाई राहत, मौसम विभाग ने जताई अच्छी बारिश की संभावना

Sun, 16 Aug 2020 04:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 16 Aug 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Rain In Mainpuri At Sunday Weather Forcast Of Next Days
दोपहर बाद हुई बारिश ने दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान इस बार सटीक बैठा। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बारिश हुई। दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। हालांकि शनिवार और रविवार को लोग गर्मी के चलते परेशान रहे। फसलों के लिहाज से भी बारिश फायदेमंद साबित होगी।
Rain In Mainpuri At Sunday Weather Forcast Of Next Days
मैनपुरी में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने से तेज धूप रही। इसके चलते अधिकतम तापमान दोनों ही दिन 33 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से परेशान लोग किसी तरह राहत पाने की कोशिश करते रहे। रविवार को भी दिन में जहां गर्मी रही तो वहीं दोपहर बाद तीन बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया। हवा के साथ आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। 
Rain In Mainpuri At Sunday Weather Forcast Of Next Days
मैनपुरी में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बरसात से तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर करीब 30 डिग्री पर आ गया। दरअसल इस बार कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान सटीक बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain In Mainpuri At Sunday Weather Forcast Of Next Days
मैनपुरी में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने 12 से 16 अगस्त के बीच जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद 14 और 15 अगस्त को छोड़कर बाकी सभी दिन बारिश हुई। 
विज्ञापन
Rain In Mainpuri At Sunday Weather Forcast Of Next Days
बरसात - फोटो : अमर उजाला
किसान भी हैं खुश 
लगातार हो रही बारिश से किसान भी खुश हैं। इसका एक विशेष कारण जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती होना है। धान की फसल में सिंचाई के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में बारिश से ही फसल बेहतर हो सकती है। रविवार को हुई बारिश ने भी धान को फायदा पहुंचाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed