फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown in Agra: दो सप्ताह में लॉकडाउन का हाल, 91 मुकदमे, 140 गिरफ्तार, स्मार्ट सिटी के कैमरों से नजर

Wed, 08 Apr 2020 06:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Apr 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Agra Lockdown News in Hindi Police Arrests 140 People In Lockdown
लॉकडाउन में सड़कों पर निकले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए देशभर में लॉक डाउन किया हुआ है। इसके बावजूद लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस की सख्ती भी काम नहीं आ रही है। कोई सड़क पर टहल रहा है तो कोई बाजार में खरीदारी करने आ रहा है। रेड जोन घोषित इलाकों के आसपास भी लॉक डाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। 14 दिन के लॉकडाउन में 91 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 140 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  

 
Agra Lockdown News in Hindi Police Arrests 140 People In Lockdown
आगरा की सड़कों पर लॉकडाउन की स्थिति देखते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
24 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद पुलिस ने बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। पिछले दिनों एत्माद्दौला क्षेत्र में नाश्ता बेचते हुए दो दुकानदार पकड़े थे तो मीट खरीदने आए आठ लोगों को। इसी तरह थाना न्यू आगरा, हरी पर्वत, सिकंदरा, ताजगंज, मंटोला में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। अब तक धारा 144 के उल्लंघन पर 91 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें तकरीबन 341 लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह सभी मुकदमे पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए थे। 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 
Agra Lockdown News in Hindi Police Arrests 140 People In Lockdown
घरों में रहने के लिए लोगों को पुलिस जागरूक कर रही - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लगातार मोहल्लों में जाकर घर से बाहर नहीं निकलने के लिए लाउडस्पीकर से संदेश दे रही है। जरूरी सामान मोहल्ले में ही उपलब्ध कराने की घोषणा की जा रही है। धर्मगुरुओं ने भी मोहल्लों में जाकर घरों में रहने की अपील की थी। लेकिन कई लोग अभी भी बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Lockdown News in Hindi Police Arrests 140 People In Lockdown
बैरियर लगाए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिले में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। लोगों का आवागमन रोकने के लिए 168 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। एमजी रोड पर पुलिस के अलावा स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
Agra Lockdown News in Hindi Police Arrests 140 People In Lockdown
वाहन स्वामियों से बातचीत करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वाहनों को भी चेक कर रही है। अब तक 72,628 वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 12,341 वाहनों के चालान काटे गए। 711 वाहनों को सीज किया गया है। वाहन चालकों से समन शुल्क के रूप में 79,3850 वसूल किए जा चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed