{"_id":"5e8d91cf8ebc3e72b85c2ca4","slug":"agra-police-sealed-shahganj-area-after-found-corona-virus-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई, गलियां सील, घरों से न निकलने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई, गलियां सील, घरों से न निकलने की हिदायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Apr 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गलियों में तख्ते लगाकर उन्हें सील किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 मामले मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने विशेष एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। थाना शाहगंज के रसूलपुर इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके को सील कर दिया।
2 of 5
लोगों से घरों में रहने की अपील करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस ने खेरिया मोड़, रसूलपुर, सराय ख्वाजा इलाके को सील कर दिया। लोगों को घरों में रहने के लिए हिदायत दी गईं। थाना शाहगंज पुलिस ने गलियों में बल्ली और तख्त लगाकर निकासी रास्ते रोक दिए हैं। थाना शाहगंज पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि लॉकडाउन का पूर्ण तरीके से पालन करें और घरों में ही रहें।
3 of 5
लॉकडाउन में सूनसना पड़ी शाहगंज की गलियां
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के मरीजों का मिलना जारी है। बुधवार को देहात क्षेत्र से मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और अधिक अलर्ट हो गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के न निकले। वहीं पुलिस ने शाहगंज के कुछ इलाकों में टीन शेड लगाकर उन्हें रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गलियों में गश्त करती शाहगंज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज क्षेत्र में कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस लगातार गलियों में गश्त कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस द्वारा सील की गई गली
- फोटो : अमर उजाला
जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोई दुकान खोल रहा है तो कोई घूमने निकल रहा है। 14 दिन के लॉकडाउन में 91 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 140 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शाहगंज क्षेत्र में भी ऐसी कई शिकायतें सामने आईं थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।