{"_id":"5cb81a9cbdec2214195ad436","slug":"agra-lok-sabha-election-2019-live-voting-bride-groom-casts-vote-agra-news-update-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro मेहंदी के साथ चढ़ा लोकतंत्र का 'रंग', विदाई से पहले डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro मेहंदी के साथ चढ़ा लोकतंत्र का 'रंग', विदाई से पहले डाला वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद वोट डालने पहुंचीं दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकतंत्र के महापर्व पर इस बार मतदाताओं में गजब का जोश है। आगरा संसदीय क्षेत्र के लिए जलेसर की मतदाता पूनम ने शादी होते ही ससुराल जाने से पहले सुहाग के जोड़े में अपना वोट डाला, वहीं आगरा कैंट क्षेत्र में विदाई से पहले दुल्हन अनुराधा श्रीवास्तव मतदान केंद्र पहुंचीं। देखिए लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें...
जलेसर की रहने वाली पूनम की शादी बुधवार को हुई है। विदाई से पहले उन्होंने जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। कस्बे के हथौड़ा बूथ पर परिजनों के साथ दुल्हन के जोड़े पूनम ने मतदान किया। इस मौके पर मतदान कर्मियों ने उनके सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
3 of 5
वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती अनुराधा श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट में विदाई से पहले दुल्हन अनुराधा श्रीवास्तव मतदान केंद्र पहुंचीं। अनुराधा की बुधवार रात शादी हुई थी। गुरुवार सुबह विदाई से पहले अनुराधा अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं, जहां वोट डालने के बाद अपने ससुरालीजनों के साथ रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी की रस्म के बाद हरीओम कुमार ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले हरीओम कुमार की आज शादी है। घर में शादी की रस्में चल रही है। शाम को बरात जानी है। शादी की रस्मों से पहले हरीओम कुमार ने लोकतंत्र के महापर्व की रस्म निभाई। उन्होंने राजकमल इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 5
पहली बार मतदान करने की खुशी
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के प्रति युवाओं में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के बाद वोटरों में सेल्फी का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। लोग वोट डालने के बाद सेल्फी ले रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।