{"_id":"5cb7132dbdec2214107d2390","slug":"mahavir-jayanti-2019-celebrated-images-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा, झांकियों से दिया देश भक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा, झांकियों से दिया देश भक्ति का संदेश
Wed, 17 Apr 2019 05:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Apr 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में नृत्य करते समाज के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंदिर गांधी नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। भक्ति भाव से भक्तों ने भगवान महावीर का पालना झुलाया। भक्ति में नृत्य किए।
Trending Videos
शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। संगीत की मधुर ध्वनि के साथ सामूहिक पूजन किया। तीर्थंकर बालक के जन्म कल्याणक की क्रियाओं का करने का सौभाग्य माता-पिता बने राजमणि एवं महावीर प्रसाद जैन को मिला।
जैन भजनों पर नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सौधर्म इंद्र मैनासुंदरी जैन, सुरेश जैन बने। धन कुबेर अनुपमा जैन, रतन जैन बने। बालक वर्धमान को प्रथम पालना में झुलाने का सौभाग्य अंजू विकास जैन को प्राप्त हुआ। इंद्र-इंद्राणियों ने जैन भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। समूचा वातावरण भावविभोर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने दिया देश प्रेम का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में भगवान महावीर का संदेश देती हुई झांकियां शामिल रहीं। वहीं देश भक्ति से ओतप्रोत झांकियों ने सभी को मन मोहा। मुख्य रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा की लोगों ने जगह जगह आरती उतारी।
विज्ञापन
शहर में निकाली गईं शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राजबहादुर जैन, राजेश जैन सरल, सरस जैन, नीलम जैन, मनीष जैन, अमित जैन, विनय जैन, मणिप्रभा जैन, इंद्राणी जैन, रश्मी जैन, संगीता जैन, सोनम जैन, चंचल जैन आदि उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन रतन जैन ने किया।