फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के दीदार का है इरादा तो आपके लिए है खुशखबरी, 3 दिनों तक प्रवेश होगा फ्री

Sat, 07 Apr 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
agra free visit in taj mahal for three days
ताजमहल
ताजमहल में 13 से 15 अप्रैल तक शाहजहां का उर्स आयोजित किया जाएगा। एएसआई ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शाहजहां और मुमताज महल की असली कब्रों को तीन दिवसीय उर्स के दौरान आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक 13 अप्रैल को दो बजे से गुस्ल की रस्म से उर्स शुरू होगा। उसी दौरान फातिहा पढ़ी जाएगी। 
agra free visit in taj mahal for three days
रात में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल बंद होने के समय तक कव्वालियां होंगी। दोपहर दो बजे से पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। अगले दिन 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे संदल चढ़ाया जाएगा। शाम तक कव्वालियां होंगी। 15 अप्रैल को सुबह कुल शरीफ होगा और पूरे दिन चादरपोशी होती रहेगी। सुबह से ही पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। मुख्य द्वार पर तीनों दिन शहनाई बजेगी और फूलों के साथ मोतियों की चादर पेश की जाएगी। इस बार 1111 मीटर की चादर भी चढ़ाई जाएगी। 
agra free visit in taj mahal for three days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर में शाहजहां के उर्स की तैयारियों के लिए एएसआई की ओर से ताजमहल में आयोजित की गई बैठक में खुद्दाम ए रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने हिंदुस्तानी सतरंगी चादर को परंपरागत रूप से दक्षिणी गेट से ही प्रवेश कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दक्षिणी गेट से अगर चादर प्रवेश नहीं करने दी गई तो वह उर्स का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra free visit in taj mahal for three days
ताजमहल - फोटो : self
इस बार 1111 वर्ग मीटर की चादर शाहजहां के उर्स में वह पेश करेंगे, लेकिन एएसआई अधिकारी दक्षिणी गेट से प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे हैं। परंपरा का उल्लंघन किया जा रहा है, इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। ताजमहल के दक्षिणी गेट को जनवरी में बंद करने के बाद से ही स्थानीय लोग गेट खोलने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
agra free visit in taj mahal for three days
ताजमहल
उर्स के दौरान तीनों दिन और 16 मई से शुरू हो रहे रमजान में दक्षिणी गेट खोलने की मंाग की गई है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक रमजान में रात की नमाज के दौरान दक्षिणी गेट से ही स्थानीय लोग प्रवेश करते रहे हैं। इस बार भी उसे खोला जाए। शुक्रवार को नमाज के बाद वह प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed